Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

20th August 2026

ब्रेकिंग

पुराने रिश्तों के ताने से प्रेग्नेंसी विवाद तक; CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में पति-सास पर आरोप

20 मिनट तक हंगामा, 55 बार गाली देने का दावा; FIR दर्ज

सफल अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंचे; 23 परीक्षाओं की CID जांच, 45 भर्तियां जांच के घेरे में

सीजेरियन के दौरान लोकगायिका हेमलता ने गाया गणेश वंदना; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

4 साल का बच्चा और 2 महिलाएं भी शामिल; 80 लोगों को बचाया गया

3 साल तक करता रहा बेटी से दुष्कर्म : गर्भवती हुई तो फर्जी आधार बनाकर बालिग बताया; डिलीवरी के बाद नवजात को बेचा, 6 गिरफ्तार

News Affair Team

Wed, Aug 19, 2026

रायपुर.

रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और नवजात को बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। 16 साल की किशोरी ने अपने पिता पर करीब तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने पिता, बुआ समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में अमलीडीह इलाके में एक रिश्तेदार के घर उसके पिता ने कथित तौर पर उसे शराब पिलाई, मारपीट की और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी उसका शोषण जारी रहा।

गर्भवती हुई तो जबरन खिलाई गर्भपात की दवा

पीड़िता के अनुसार, दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी। उसने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी। आरोप है कि बुआ ने पिता का साथ देते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाई।

पुलिस का कहना है कि इसके बाद भी कथित शोषण बंद नहीं हुआ। वर्ष 2025 में किशोरी दोबारा गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसकी उम्र छिपाने की कथित तौर पर योजना बनाई।

फर्जी आधार बनाकर नाबालिग को बताया बालिग

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता की वास्तविक उम्र छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया। इसमें उसे बालिग दिखाया गया। इसके बाद उसे शादीशुदा बताकर डंगनिया स्थित वासुदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फर्जी दस्तावेज किसने तैयार किए और इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका थी।

अस्पताल में बेटे को जन्म, नवजात को बेचने का आरोप

पीड़िता ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के बाद नवजात को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। पुलिस अब बच्चे से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किसे सौंपा गया तथा इस प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस मोबाइल में मौजूद बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पिता और बुआ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने POCSO एक्ट, जेजे एक्ट और BNS की संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल उर्फ वर्षा मंडल समेत छह लोग शामिल हैं। मामले में फर्जी दस्तावेज, अस्पताल में भर्ती कराने और नवजात को कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति को सौंपने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस खंगाल रही पूरे नेटवर्क की कड़ियां

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग की उम्र बदलने के लिए दस्तावेज कैसे तैयार किए गए, अस्पताल में भर्ती कराने में किसकी भूमिका थी और नवजात को कथित तौर पर किस व्यक्ति को सौंपा गया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन