Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th November 2026

ब्रेकिंग

OBC कोटे में वो कटौती के लिए तैयार; बाबा साहब इसके खिलाफ थे

सैलजा ने राज्यपाल के प्रतिनिधि को सौंपीं भ्रष्टाचार के आरोपों वाली 50 पोटलियां

36 हजार नौकरियां, 3.5 लाख लखपति दीदी और 13 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा

10वीं पास से इंजीनियरिंग डिग्रीधारी तक कर सकेंगे आवेदन; 12 कंपनियां लगाएंगी रोजगार मेला

CM योगी ने कहा- कौन चेहरा है और कौन नहीं, यह सबको पता है; कमल ही सबकुछ

संविधान गौरव दिवस आज : भाजपा बोली- कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं दिया सम्मान; कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च

News Affair Team

Thu, Nov 26, 2026

रायपुर.

संविधान दिवस के मौके पर आज (26 नवंबर) राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगी। भाजपा की ओर से रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। दोनों दलों के कार्यक्रमों में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को लेकर अपनी-अपनी बात रखी जाएगी।

भाजपा का कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अध्यक्षता करेंगे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी और सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य वक्ता होंगे।

कार्यक्रम में विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू सहित पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। महापौर मीनल चौबे, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी शामिल होंगे।

साव बोले- कांग्रेस ने बाबा साहेब का राजनीतिक कद छोटा करने की कोशिश की

संविधान गौरव दिवस के आयोजन से पहले डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।

साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान नहीं मिला। भाजपा समर्थित सरकार बनने के बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में बाबा साहेब को हराने की कोशिश की। साव ने सवाल उठाया कि जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान के सम्मान का दावा कैसे कर सकती है।

कांग्रेस का मार्च दोपहर 12 बजे गांधी मैदान से होगा शुरू

दूसरी ओर, कांग्रेस संविधान दिवस पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। मार्च दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचेगा। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी के पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस ने इस मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी आमंत्रित किया है। इसके अलावा सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और आम नागरिकों से भी शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के गांधी मैदान में एकत्र होने के बाद पैदल मार्च शुरू होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन