Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

BJP की नई टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा : रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

News Affair Team

Tue, Aug 18, 2026

रायपुर.

भाजपा ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 अगस्त को नई टीम का ऐलान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की 65 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ नेता दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

दोनों नेताओं की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान देकर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। वहीं दीपक म्हस्के की जिम्मेदारी पार्टी की डिजिटल और सोशल मीडिया रणनीति से जुड़ी होगी।

रूप कुमारी चौधरी: संगठन से संसद तक का सफर

47 वर्षीय रूप कुमारी चौधरी राजनीति शास्त्र में एमए हैं। वे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रही हैं। 2013 में पहली बार विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2014 में भाजपा प्रदेश मंत्री और 2015 से 2018 तक संसदीय सचिव रहीं।

वे 2019 से भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वर्तमान में महासमुंद से सांसद हैं। पार्टी में संगठनात्मक सक्रियता और महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ को उनकी नई जिम्मेदारी की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

बोलीं- ग्राउंड लेवल तक बनाएंगे कार्ययोजना

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान देने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ कार्ययोजना तैयार कर उसे ग्राउंड लेवल तक पहुंचाया जाएगा।

दीपक म्हस्के: संगठन के अनुभव से डिजिटल जिम्मेदारी तक

58 वर्षीय दीपक म्हस्के लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने एमएससी केमिस्ट्री के साथ सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया है।

संगठन में लंबे अनुभव और संचार एवं सोशल मीडिया से जुड़े काम में सक्रियता के चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल जिम्मेदारी दी गई है।

बोले- टीम रणनीति पर पूरी तरह खरी उतरेगी

दीपक म्हस्के ने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोशल मीडिया को लेकर पार्टी की जो भी रणनीति और भूमिका तय होगी, उनकी टीम उस पर पूरी तरह खरी उतरने का प्रयास करेगी।

नई टीम में दिल्ली से सबसे ज्यादा 10 चेहरे

भाजपा की 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दिल्ली से 10, उत्तर प्रदेश से 8 और मध्य प्रदेश से 6 नेता शामिल किए गए हैं।

महाराष्ट्र से 5, जबकि राजस्थान, उत्तराखंड और गुजरात से 4-4 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिली है। बिहार से 3 और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से 2-2 चेहरे शामिल किए गए हैं।

कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी

नई नियुक्तियों में कई अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में राजस्थान की वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।

नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। भाजपा की नई टीम में संगठन, महिला नेतृत्व और डिजिटल रणनीति को एक साथ मजबूत करने की कोशिश दिखाई दे रही है।

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें... BJP की नई टीम में 51 नए चेहरे, 14 पुराने बरकरार : 65 सदस्यों में 12 महिलाएं; वसुंधरा सबसे सीनियर, हेमांग जोशी सबसे युवा

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन