Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

BJP की नई टीम में 51 नए चेहरे, 14 पुराने बरकरार : 65 सदस्यों में 12 महिलाएं; वसुंधरा सबसे सीनियर, हेमांग जोशी सबसे युवा

News Affair Team

Tue, Aug 18, 2026

नई दिल्ली.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। 65 सदस्यों वाली टीम में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तस्वीर सामने आई है। 51 नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 14 नेताओं को दोबारा टीम में जगह मिली है। यानी करीब 78% सदस्य नए हैं।

नई टीम में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 18% है। कुल 12 महिला नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 73 साल की उम्र में सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं, जबकि गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी 35 साल की उम्र में सबसे युवा चेहरा हैं।

2027 चुनाव वाले 4 राज्यों से 18 चेहरे

भाजपा ने अगले साल विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की है। नई टीम में उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2 नेताओं को जगह मिली है। इन चार राज्यों से कुल 18 चेहरे राष्ट्रीय टीम में शामिल किए गए हैं। हालांकि 2027 में चुनाव वाले गोवा, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश से नई टीम में कोई नाम शामिल नहीं है।

यूपी से सबसे ज्यादा 8 चेहरे

नई टीम में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। यहां से रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, डॉ. भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुंवर बासित अली को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। मध्य प्रदेश से 6 और महाराष्ट्र से 5 नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिली है। राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड से 4-4 चेहरे शामिल किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी समेत 2 चेहरे

छत्तीसगढ़ को भी नई राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व मिला है। रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दीपक म्हास्के को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जगह मिली है।

महिला नेताओं को अहम जिम्मेदारियां

65 सदस्यीय टीम में 12 महिलाओं को जगह मिली है। इनमें वसुंधरा राजे, वर्षाबेन दोशी, डी. पुरंदेश्वरी, डॉ. भारती पवार और रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। कविता पाटीदार, फांगनोन कोन्याक और संगीता यादव राष्ट्रीय सचिव बनी हैं। रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

29 पुराने चेहरे बाहर

नई टीम में बदलाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछली टीम के 29 चेहरों को जगह नहीं मिली। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर रहे नेता भी शामिल हैं। सभी मोर्चों के पुराने अध्यक्षों को भी नई टीम में बरकरार नहीं रखा गया है। इससे भाजपा संगठन में व्यापक फेरबदल का संकेत मिलता है।

संगठन में अनुभव और नए चेहरों का मिश्रण

भाजपा की नई टीम में एक तरफ वसुंधरा राजे जैसे अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, तो दूसरी ओर युवा चेहरों को भी राष्ट्रीय संगठन में जगह मिली है। 51 नए चेहरों की एंट्री से पार्टी ने संगठन में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन