Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

मोदी सरकार के 12 साल पर BJP का ‘घर-घर चलो’ अभियान : जनता के दरवाजे तक पहुंचेंगे मंत्री-विधायक; खुद कमान संभालेंगे सीएम साय

News Affair Team

Wed, Jun 10, 2026

रायपुर.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार केवल सभाओं और कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय सीधे लोगों के घरों तक पहुंचकर संवाद स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी आम नागरिकों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही लोगों से सीधे फीडबैक लेकर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास भी किया जाएगा।

14 जून तक चलेगा अभियान

भाजपा का यह विशेष अभियान 8 जून से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। पार्टी का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना है।

अभियान के दौरान बुद्धिजीवियों, प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की जाएगी। पार्टी नेतृत्व इसे भविष्य की राजनीतिक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण मान रहा है।

मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान

अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कर रहे हैं।

अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव संगठन महामंत्री पवन साय ने सांसदों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

किसी भी जिले में पहुंच सकते हैं सीएम

भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री साय अपने विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगे। अभियान के दौरान वे प्रदेश के किसी भी जिले में अचानक किसी भी नागरिक के घर पहुंच सकते हैं।

उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और अन्य मंत्री भी जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करेंगे।

पार्टी संगठन ने साफ संकेत दिए हैं कि अभियान को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों को दिए गए स्पष्ट लक्ष्य

अभियान को परिणाममूलक बनाने के लिए संगठन ने सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

  • मंत्री, सांसद और विधायक : कम से कम 50 नए प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क

  • राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला अध्यक्ष : 25-25 लोगों से मुलाकात

  • जिला पदाधिकारी : 15 घरों का दौरा

  • मंडल अध्यक्ष : 10 लोगों से व्यक्तिगत संपर्क

योजनाओं की जमीनी हकीकत भी जानेंगे

अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि केवल योजनाओं का प्रचार नहीं करेंगे, बल्कि लोगों से यह भी जानेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच रहा है या नहीं।

राशन, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों की शिकायतें और सुझाव भी लिए जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में समस्या या खामी सामने आती है, तो उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

10 जून को होंगे विशेष कार्यक्रम

भाजपा ने 10 जून को पूरे प्रदेश में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई है। इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी का मानना है कि सरकार की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाने और जमीनी फीडबैक लेने का यह अभियान आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन