Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

उत्तराखंड में स्कूल और पुलों का होगा सुरक्षा ऑडिट : CM धामी की उच्चस्तरीय बैठक में फैसला; वेडिंग डेस्टिनेशन और स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन बनेगा

News Affair Team

Fri, Jul 25, 2025

देहरादून.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा व्यवस्था, पर्यटन विकास और आध्यात्मिक अर्थव्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों की सुरक्षा और जनता की भलाई के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "किसी भी जर्जर या असुरक्षित स्कूल भवन में बच्चों को नहीं बैठाया जाए।"
जहां मरम्मत संभव है, वहां शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, वहां कार्य योजना बनाकर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।

पुलों की स्थिति पर कड़ी निगरानी के निर्देश

प्रदेश के सभी पुलों की सुरक्षा स्थिति को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पुलों की हालत खराब है, उनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही, पुलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

वेडिंग डेस्टिनेशन हब बनने की ओर उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने त्रियुगीनारायण सहित राज्य के विभिन्न स्थलों को "वेडिंग डेस्टिनेशन" के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों की वेडिंग पॉलिसियों का अध्ययन कर एक प्रभावी नीति बनाई जाए जो सांस्कृतिक गरिमा, उच्च गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो।

राज्य में बनेंगे दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखंड में दो "स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन" (SEZ) बनाए जाएंगे। यह पहल राज्य के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को शीघ्र अमल में लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन