Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 : पहले चरण में 68% मतदान, महिलाओं ने 73% वोटिंग कर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे चरण के लिए प्रचार थमा

News Affair Team

Sat, Jul 26, 2025

देहरादून.

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र की मजबूत भागीदारी का परिचय दिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में कुल 68% मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 63% रहा, जबकि महिलाओं ने 73% वोटिंग कर एक मिसाल कायम की।

अब सभी की नजरें 28 जुलाई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं। इस दिन प्रदेश के 10 जिलों के 40 विकासखंडों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रचार का शोर शनिवार 27 जुलाई की शाम 5 बजे थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 14,751 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें,

  • ग्राम पंचायत सदस्य – 1988 प्रत्याशी

  • प्रधान पद – 7833 प्रत्याशी

  • क्षेत्र पंचायत सदस्य – 4214 प्रत्याशी

  • जिला पंचायत सदस्य – 871 प्रत्याशी

 इन जिलों के विकासखंडों में होगा मतदान

  • अल्मोड़ा – सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट

  • ऊधमसिंह नगर – रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर

  • चंपावत – चंपावत, बाराकोट

  • पिथौरागढ़ – विण, मूनाकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट

  • नैनीताल – हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, कोटाबाग

  • उत्तरकाशी – डुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी

  • चमोली – पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण

  • टिहरी – कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा

  • देहरादून – डोईवाला, रायपुर, सहसपुर

  • पौड़ी – यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट, कल्जीखाल

बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में पहले चरण में ही मतदान हो चुका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन