Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

बीच सड़क पर चाकू गोदकर हत्या : प्रयागराज में युवक का प्राइवेट पार्ट भी काटा; चचेरा भाई चीखता रहा, कोई बचाने नहीं आया

News Affair Team

Sun, Jun 1, 2025

प्रयागराज.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय युवक शुभम तिवारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, और हत्या करने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया। वारदात सराय ममरेज थाना क्षेत्र में बरिया रामपुर स्टेशन के पास शनिवार दोपहर हुई।

मृतक शुभम का चचेरा भाई पवन भी उस समय उसके साथ था। पवन ने बताया कि स्टेशन के पास 4-5 लड़कों ने उन्हें रोका और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। दो लोगों ने शुभम को पकड़ लिया और तीन लड़के लगातार उसे चाकू मारते रहे। जब शुभम अधमरा हो गया, तो हमलावरों ने उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसके बाद भी चाकू से हमला जारी रहा।

शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन

हत्याकांड की जानकारी मिलते ही शुभम के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सराय ममरेज थाने के पास सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

कौन था शुभम तिवारी?

·         उम्र: 21 वर्ष

·         निवासी: नीभापुर गांव, थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर

·         पेशा: दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, हाल ही में सैलरी कम मिलने पर घर लौट आया था

·         परिवार: पिता किसान, एक बड़ा भाई, एक विवाहित बहन

·         वैवाहिक स्थिति: अविवाहित

परिजनों की आंखों के सामने घटी घटना

भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि शुभम सुबह चचेरे भाई पवन के साथ स्टेशन गया था। कुछ ही देर में पवन ने घर पर फोन करके वारदात की जानकारी दी। इसके बाद सभी परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े।

दो संदिग्धों की पहचान

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दोपहर 1 बजे 112 पर सूचना मिली कि एक युवक की लाश स्टेशन के पास पड़ी है। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर मृतक की पहचान शुभम तिवारी के रूप में की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसे के लेन-देन को लेकर शुभम का एक व्यक्ति से विवाद था, जो जौनपुर के पैवरा थाना क्षेत्र का निवासी है। दो संदिग्धों की पहचान की गई है और उनकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

घटना बेहद गंभीर है। हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान दें।
-डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन