Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

अर्धकुंभ 2031 की विकास योजनाओं की समीक्षा : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा- 'गंगा पथ' और रिंग रोड किनारे बसेगा आधुनिक शहर; प्रयागराज में होगा समग्र विकास

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

प्रयागराज.

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में अर्धकुंभ 2031 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अर्धकुंभ महज एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रयागराज के कायाकल्प का सुनहरा अवसर है। उन्होंने शहर के सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और सफाई कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

गंगा पथ होगा प्रयागराज का नया रिवर फ्रंट

बैठक में बताया गया कि गंगा नदी के किनारेगंगा पथविकसित किया जाएगा। यह रिवर फ्रंट अर्धकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को भी रोकेगा। योजना के तहत घाटों, पार्कों और वॉकिंग ट्रैक का भी विकास किया जाएगा।

75 किमी की रिंग रोड और 1 किमी विकास ज़ोन

प्रयागराज में 75 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस रिंग रोड के 1 किलोमीटर के दायरे में आधुनिक शहरी विकास की योजना बनाई जा रही है। इसमें आवासीय, वाणिज्यिक और सार्वजनिक उपयोग की संरचनाएं शामिल होंगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद इस मास्टर प्लान को तैयार करेंगे।

जनता की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि अर्धकुंभ 2031 तक प्रयागराज एक आधुनिक और सुविधासंपन्न धार्मिक नगर के रूप में विकसित हो।

अर्धकुंभ 2031 के लिए राज्य सरकार केवल धार्मिक सुविधाओं पर, बल्कि संपर्क, आवास, सुरक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक योजना बना रही है। मौर्य ने कहा, यह आयोजन प्रयागराज के गौरव और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का अवसर है। हम इसे एक आदर्श आयोजन बनाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन