Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

10th August 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने रोका तो 12 राउंड फायरिंग की; 50 हजार का था इनाम

एक पर हमला हुआ तो तीनों साथ लड़ेंगे? ‘मुस्लिम NATO’ की चर्चा तेज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा पानी बरसा; 13 जिलों में आंकड़ा औसत से ऊपर

फ्लैट के बाहर CCTV में कैद हुई हरकत; पुलिस ने गिरफ्तार किया

टर्बुलेंस के बाद 300 फीट नीचे आई एयर इंडिया की फ्लाइट; 17 यात्री घायल

12 साल की बच्ची से रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर : पुलिस ने रोका तो 12 राउंड फायरिंग की; 50 हजार का था इनाम

News Affair Team

Sun, Aug 9, 2026

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 साल की स्कूली बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी मोनू जाटव की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुलावठी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोनू के पेट और सीने में गोली लगी।

पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस पर 12 राउंड फायरिंग का दावा

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, SWAT टीम और स्थानीय पुलिस रविवार तड़के इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस का दावा है कि पकड़े जाने के डर से दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की तरफ से करीब 12 राउंड गोली चलाने की बात कही गई है। जवाबी फायरिंग में मोनू के सीने और पेट में एक-एक गोली लगी।

पुलिस ने मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद करने की बात कही है।

पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के कुछ जवान भी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, SOG के दरोगा संदीप कुमार और सिपाही नरेंद्र कुमार के हाथ में गोली लगी।

वहीं इंस्पेक्टर सिकंदराबाद शैलेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर गुलावठी धर्मेंद्र शर्मा की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

24 घंटे पहले ही घोषित हुआ था 50 हजार का इनाम

पुलिस के मुताबिक, मोनू जाटव पर 24 घंटे पहले ही 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

मोनू बुलंदशहर के फतेहपुर जादौन का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। बहन की शादी हो चुकी है और आपराधिक गतिविधियों के कारण परिवार ने उससे दूरी बना ली थी। उसकी शादी नहीं हुई थी।

घर के बाहर से बच्ची को ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, मोनू पर 12 साल की बच्ची को घर के बाहर से उठाने, उसके साथ रेप करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोप था। पुलिस का दावा है कि बच्ची के शरीर पर चेहरे, कंधे, हाथ, पेट, छाती और पैरों पर चोट के निशान मिले थे।

इसके बाद आरोपी ने शव को अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पर मोनू की पहचान किए जाने की बात पुलिस ने कही।

2 किमी दूर झाड़ियों में मिला था शव

बच्ची ककोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता किसान हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी हैं। बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती थी।

पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे बच्ची किसी काम से घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी रात करीब 8 बजे घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर वैर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में उसका शव मिला।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।

मां बोली- मेरी बेटी को न्याय मिला

आरोपी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बच्ची की मां ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आरोपी को मार गिराया गया। उन्होंने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उनकी बेटी को न्याय मिला है।

परिवार ने साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी घटना का सामना न करना पड़े।

पुलिस अब फरार आरोपी के साथी की तलाश कर रही है। मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों और बरामद हथियारों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन