Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

प्रयागराज में नेताजी का अश्लील वीडियो : हाथ में शराब की बोतल, युवती गोद में बैठाए दिखे सपा नेता; FIR के बाद गिरफ्तार, फिर रिहाई

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

प्रयागराज.

प्रयागराज के मेजा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रामसागर यादव उर्फ मुखिया यादव का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवती उनके गोद में बैठी नजर रही है, जबकि उसके हाथ में शराब की बोतल है। कमरे में डांस और पार्टी का माहौल है।

मुखिया यादव, जो पहले सिरसा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं, वीडियो में अन्य दो लोगों के साथ शराब पार्टी करते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि ये लोग भी सपा से जुड़े हैं।

FIR दर्ज, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने तत्काल एक्शन लेते हुए मेजा थाने में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने मुखिया यादव को गिरफ्तार किया लेकिन निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

सपा नेता बोले- यह पार्टी के विधायक की साजिश

मुखिया यादव ने अपनी सफाई में कहा-"यह फर्जी वीडियो है, मुझे बदनाम करने की साजिश मेरी ही पार्टी के एक विधायक ने की है। परिवार में शादी के कारण व्यस्त हूं, बाद में लिखित शिकायत करूंगा।"

वीडियो एक बंद कमरे में फिल्माया गया है। इसमें 4-5 पुरुष और 2-3 महिलाएं नजर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह शराब पार्टी थी जिसमें युवतियों को बुलाया गया था। सपा नेता की गोद में बैठी युवती कैमरे की ओर देखकर हंसती और शराब पीती नजर आती है।

मुखिया यादव पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

मुखिया यादव 15 वर्षों से सपा से जुड़े हुए हैंउन पर मेजा थाने में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • हत्या का प्रयास

  • सरकारी कार्य में बाधा

  • चुनावी हिंसा

  • सड़क जाम

  • मारपीट तोड़फोड़

उनका नाम 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों से विवाद में भी सामने आया था।

डीसीपी बोले-वीडियो की जांच की जाएगी

डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने कहा-"वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, फिर आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी।"

मैनपुरी में BJP महिला नेता के बेटे का भी अश्लील वीडियो

इससे दो दिन पहले मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की नेता के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सामने आए थे। वीडियो में वह एक महिला के साथ अलग-अलग होटलों में आपत्तिजनक हरकतें करता दिख रहा है। पत्नी ने थाने में शिकायत दी है कि वह उसे धमकाता था और कहता था:

"मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं।"

अखिलेश यादव ने इस पर X (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी: भाजपाइयों के कुकर्मों की श्रृंखला में मैनपुरी से 130 वीडियो का महाभंडाफोड़, कर्नाटक कांड से कम नहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन