Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर : डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक, मेडिकल टीमें तैनात होंगी; डिप्टी CM बृजेश पाठक ने जारी कि निर्देश

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए सभी मेडिकल संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बेहतर हों, डॉक्टरों की छुट्टियां सीमित की जाएं और मरीजों को इलाज में किसी तरह की दिक्कत हो।

  • डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अवकाश केवल अपरिहार्य कारणों पर ही स्वीकृत होगा।

  • सभी अस्पतालों में विशेष चिकित्सीय टीमें बनाई जाएंगी जो 24x7 सेवाएं देंगी।

  • गर्मी से पीड़ित मरीजों को शीघ्र उपचार और बेहतर सुविधा मिले इसके लिए अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

एम्बुलेंस सेवाएं और दवा स्टॉक भी एक्टिव मोड में

  • 102, 108 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • गर्मी से संबंधित बीमारियों, एंटी स्नैक वेनम और एंटी रैबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

  • अस्पतालों की रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और अन्य उपकरणों को 24 घंटे चालू रखने का आदेश भी जारी किया गया है।

साफ पानी, कूलर, छाया और क्वालिटी फूड के आदेश

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा सोमवार को इस संबंध में विस्तृत पत्र भी जारी किया गया जिसमें डिप्टी सीएम के निर्देशों का उल्लेख है। आदेश में निम्न बिंदु प्रमुख हैं:

  • सभी अस्पतालों में बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

  • मरीजों और तीमारदारों के लिए ठंडे और साफ पानी का प्रबंध किया जाए।

  • वार्डों और रैन बसेरों में कूलर और एसी की व्यवस्था हो।

  • तीमारदारों के लिए छायादार स्थान और क्वालिटी फूड उपलब्ध कराया जाए।

  • अस्पताल परिसरों में सफाई व्यवस्था विशेष रूप से सुदृढ़ की जाए।

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर भी सतर्कता

गर्मी के साथ संचारी रोगों के बढ़ने का खतरा भी रहता है। इसलिए:

  • पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इंटर-डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन, जन सहभागिता, टीकाकरण, सर्विलांस और प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया है।

  • अस्पताल भवनों की स्ट्रक्चरल, अग्नि और विद्युत सुरक्षा का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को फुल एक्शन मोड में डाल दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन