Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th May 2026

ब्रेकिंग

Meta के ‘Plus Version’ को लेकर फैला भ्रम; जानिए क्या है सच्चाई

IHM रायपुर का समर कलिनरी बूटकैंप 8 जून से; मिलेगी प्रैक्टिल ट्रेनिंग भी

ESIC के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित; 21 जून आवेदन की बढ़ी तारीख

बेमेतरा MLA मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे शादी; 31 मई को होगा आयोजन

तेल, पैकेजिंग और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का दबाव; कंपनियां कर सकती हैं ‘श्रिंकफ्लेशन’

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड शो : 15 साल के बल्लेबाज ने IPL में मचाया तूफान; राजस्थान की धमाकेदार जीत

News Affair Team

Thu, May 28, 2026

चंडीगढ़

राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइज हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। लेकिन मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में इस जीत से ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की रही।

वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए और IPL इतिहास में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उनकी पारी में 12 छक्के और कई बड़े रिकॉर्ड शामिल रहे।

IPL इतिहास में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान सीजन में अपने 600 रन पूरे किए। वे IPL के एक सीजन में 600+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में 20 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

16 गेंद में फिफ्टी, रैना के रिकॉर्ड की बराबरी

वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। IPL प्लेऑफ इतिहास में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी है।

उन्होंने Suresh Raina के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2014 में 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

यह पांचवीं बार है जब वैभव ने IPL में 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। इस मामले में उन्होंने Nicholas Pooran की बराबरी कर ली। सबसे आगे अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

इस मैच में 12 छक्के लगाने के साथ वैभव ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अब उनके नाम एक IPL सीजन में 65 छक्के हो गए हैं। इससे पहले गेल ने 2012 में 59 सिक्स लगाए थे।

प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

वैभव की 12 छक्कों वाली पारी IPL प्लेऑफ इतिहास की सबसे ज्यादा सिक्स वाली पारी बन गई।

उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 प्लेऑफ में 10 छक्के लगाए थे।

इसके अलावा वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी गेल की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों ने 4-4 बार यह कारनामा किया है।

पावरप्ले में भी रिकॉर्ड्स की बरसात

वैभव ने पावरप्ले में 23 गेंदों पर 71 रन बनाए और पहले 6 ओवर में 8 छक्के जड़ दिए।

इसके साथ ही वे IPL की एक पारी के पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 7-7 छक्के थे।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बने

97 रन की इस पारी के बाद वैभव के इस सीजन में 680 रन हो गए हैं। वे IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने अपने ही साथी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में 625 रन बनाए थे।

राजस्थान ने बनाया प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 243 रन बनाए। यह IPL प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है।

टीम ने पारी में 17 छक्के लगाए, जो IPL प्लेऑफ की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा सिक्स हैं।

शतक चूकने पर बोले- रिकॉर्ड नहीं, टीम की जीत जरूरी

मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्हें मैदान पर यह पता ही नहीं था कि वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के करीब हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा पूरा फोकस टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर था। शतक आगे भी बनेंगे, लेकिन अभी लक्ष्य टीम को ट्रॉफी जिताना है।”

उन्होंने बताया कि कोचिंग स्टाफ ने मैच से पहले उन्हें बिना दबाव के खेलने और नेट्स में जो अभ्यास किया है, वही मैदान पर दोहराने की सलाह दी थी।

260 रन बनने की उम्मीद थी

वैभव ने माना कि राजस्थान इससे भी बड़ा स्कोर बना सकता था। उन्होंने कहा, “मेरे आउट होने के बाद भी लग रहा था कि इस विकेट पर 260 से ज्यादा रन बन सकते थे।”

युवा बल्लेबाज ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का राज बताते हुए कहा कि वे मैच से पहले गेंदबाजों, विकेट और बाउंड्री साइज को लेकर काफी तैयारी करते हैं और क्रीज पर हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन