Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

रूस-चीन सीमा के पास यात्री विमान क्रैश, 49 की मौत : 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे सवार, 5 बच्चे भी शामिल; 63 साल पुराना An-24 विमान रडार से हुआ गायब

admin

Thu, Jul 24, 2025

मॉस्को/अमूर / अंतरराष्ट्रीय डेस्क.

रूस के अमूर क्षेत्र में एक दर्दनाक हवाई हादसा हुआ है। चीन की सीमा से सटे इलाके में अंगारा एयरलाइंस का एक An-24 विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल हैं, जिनमें 5 बच्चे भी थे।

हादसे की पुष्टि अमूर के गवर्नर वासिली ओरलोव ने टेलीग्राम पर की। उन्होंने बताया कि विमान का संपर्क रडार से टिंडा एयरपोर्ट के पास टूट गया था।

दो बार लैंडिंग की कोशिश, फिर हुआ हादसा

इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान पहली बार टिंडा एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया। जब दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की गई, उसी दौरान विमान रडार से गायब हो गया।

विमान एक तय चेकपॉइंट पर भी संपर्क नहीं कर सका था। यह हादसा मॉस्को से करीब 6,600 किलोमीटर दूर हुआ।

क्रैश हुआ विमान था 63 साल पुराना

यह An-24 टर्बोप्रॉप एयरक्राफ्ट सोवियत संघ द्वारा 1962 में शुरू किया गया था और 1979 तक इसका निर्माण हुआ। इसे विशेष रूप से कठिन और छोटे रनवे के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसकी खासियत थी कि एक इंजन खराब होने पर भी टेकऑफ कर सकता था।

  • अधिकतम रफ्तार: 450 किमी/घंटा

  • उड़ान दूरी: 400 किमी

  • पेलोड क्षमता: 4 टन

  • अब भी रूस के कुछ इलाकों में इसका उपयोग जारी है।

पिछले साल भी हुआ था हादसा

अमूर क्षेत्र में सितंबर 2024 में भी एक हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन R66 के क्रैश की घटना हुई थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं थी और वह उड़ान के दौरान लापता हो गया था। बाद में जोलोटोया गोरा के पास उसका मलबा मिला था।

विमानन सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने रूस में पुराने विमानों की उड़ान सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता खड़ी कर दी है। 63 साल पुराने विमान का इस्तेमाल आज भी किया जाना और ऐसी घटनाएं एविएशन गवर्नेंस पर सवाल उठाती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन