Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd August 2026

ब्रेकिंग

‘युवा संवाद’ से Gen-Z आउटरीच; OP चौधरी समेत 5 नेताओं को जिम्मेदारी

8 साल के रिश्ते के बाद गोवा में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से रजिस्टर्ड मैरिज; दो बच्चों के बाद लिया फैसला

WhatsApp पर परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुंचा था प्रश्नपत्र; दुर्ग से जुड़ा कनेक्शन

प्राइवेट नंबर की बाइक से सवारी कराई तो होगी कार्रवाई; 10 हजार से ज्यादा राइडर्स पर असर

बोले- देश में स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर, फिर विदेश से 10 लाख टन आयात क्यों?

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले यूनिवर्सिटी हॉस्टल में बवाल : पुणे में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प, 6 नामजद समेत 60 पर FIR

News Affair Team

Sat, Aug 22, 2026

पुणे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार रात हुई झड़प के बाद पुलिस ने हॉस्टल में सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले में ABVP से जुड़े एक छात्र के साथ मारपीट के आरोप में 6 नामजद लोगों समेत करीब 50-60 NSUI और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विवाद की शुरुआत छात्राओं के कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन को लेकर हुई। ABVP का आरोप है कि कांग्रेस से जुड़े लोग छात्राओं पर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बना रहे थे। वहीं NSUI ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के समर्थन में बात करने वाली दो छात्राओं को ABVP कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल में रोककर धमकाया।

रजिस्ट्रेशन को लेकर आमने-सामने आए संगठन

ABVP का आरोप है कि राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्राओं से रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा था। इसी को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया।

NSUI की ओर से आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखने वाली दो छात्राओं को हॉस्टल में रोका गया और उन्हें धमकाया गया। इसी के बाद मामला गरमा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने मारपीट की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

राहुल आज छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी शनिवार को पुणे में छात्रों से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे। इससे पहले वे कोटा, देहरादून और प्रयागराज में ऐसे कार्यक्रम कर चुके हैं। इन संवाद कार्यक्रमों में पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं।

राहुल ने 17 जून को कोटा में कहा था कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। वहीं 17 जुलाई को देहरादून में उन्होंने पेपर लीक को लेकर परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत बताई थी।

राहुल के छात्र संवाद में उठे ये मुद्दे

राहुल गांधी ने पिछले कार्यक्रमों में छात्रों के सामने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना रहा है कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले बहुत कम लोग होते हैं, लेकिन इसका नुकसान बड़ी संख्या में ईमानदार छात्रों को उठाना पड़ता है।

उन्होंने मौजूदा टेस्टिंग सिस्टम को पुराना बताते हुए तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की बात कही। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों के बढ़ते खर्च और छात्रों पर पढ़ाई के दबाव को लेकर भी राहुल ने सवाल उठाए हैं।

पटना में कार्यक्रम हुआ था रद्द

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई को पटना में भी प्रस्तावित था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था। कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक वजह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते लागू आचार संहिता को बताया था।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 19 जुलाई को कहा था कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान जारी रहेगा। पार्टी की योजना देशभर के करीब 800 छोटे शहरों और कस्बों तक इस अभियान को ले जाने की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन