Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th May 2026

ब्रेकिंग

समर्थकों ने अधिकारियों की गाड़ियों पर किया हमला; 10 ठिकानों पर छापेमारी

बायजू रविंद्रन को सिंगापुर कोर्ट ने अवमानना में दोषी करार दिया; 67 लाख का जुर्माना भी

रणवीर सिंह मैसूर पहुंचे; हाई कोर्ट के आदेश पर चामुंडेश्वरी मंदिर में की पूजा

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग की बड़ी जीत; 7.41 करोड़ नाम हटे

60 लाख की लूट के बाद फरार हुए बदमाश; विरोध में शहर बंद

पिनारई विजयन के घर ED रेड के बाद बवाल : समर्थकों ने अधिकारियों की गाड़ियों पर किया हमला; 10 ठिकानों पर छापेमारी

News Affair Team

Wed, May 27, 2026

तिरुवनंतपुरम.

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (Pinarayi Vijayan) के घर पर बुधवार को हुई ED की छापेमारी के बाद तिरुवनंतपुरम में भारी हंगामा हो गया। CPI(M) कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ईडी अधिकारियों की गाड़ियों को घेर लिया और उन पर पत्थर, बोतलें और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए।

ईडी की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह करीब 7 बजे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी करने पहुंची थी। एजेंसी ने राज्य के चार शहरों में कुल 10 ठिकानों पर कार्रवाई की। इनमें तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन का किराए का घर भी शामिल था, जहां रेड के दौरान विजयन और उनका परिवार मौजूद था।

दोपहर में बढ़ा तनाव, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

जैसे ही रेड की खबर फैली, बड़ी संख्या में CPI(M) समर्थक विजयन के घर के बाहर जुटने लगे। दोपहर करीब 2 बजे जब ईडी की टीम बाहर निकली तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव किया और लाठियों से हमला किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया।

4 शहरों में 10 ठिकानों पर रेड

ईडी ने केरल के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की।

  • तिरुवनंतपुरम में विजयन के किराए के घर पर रेड की गई, जहां उनकी बेटी वीणा विजयन भी रहती हैं।

  • कुन्नूर में उनके पुश्तैनी घर पर तलाशी हुई।

  • कोझिकोड में विजयन के दामाद और CPI(M) विधायक पी.ए. मोहम्मद रियास के घर पर छापा मारा गया।

  • अलुवा में Cochin Minerals and Rutile Limited के कॉर्पोरेट ऑफिस और कंपनी के एमडी शशिधरन कार्था के ठिकानों की तलाशी ली गई।

क्या है CMRL मामला

ईडी की यह कार्रवाई Cochin Minerals and Rutile Limited से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। आरोप है कि 2018-19 के दौरान CMRL ने विजयन की बेटी वीणा विजयन की कंपनी Exalogic Solutions को 1.72 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।

जांच एजेंसी का दावा है कि यह भुगतान बिना किसी वास्तविक सेवा के किया गया। इससे पहले आयकर विभाग ने भी इस लेन-देन पर सवाल उठाए थे। बाद में ईडी ने 2024 में इस मामले में PMLA के तहत केस दर्ज किया। इस मामले की जांच Serious Fraud Investigation Office भी कर रहा है।

हाई कोर्ट के फैसले के अगले दिन हुई कार्रवाई

ईडी की छापेमारी ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही केरला हाईकोर्ट ने CMRL की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने ईडी जांच रद्द करने की मांग की थी। अदालत के फैसले के अगले ही दिन ईडी ने राज्यभर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

विजयन बोले- राहुल गांधी को संतुष्टि मिली होगी

छापेमारी के बाद Pinarayi Vijayan ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि ईडी उनके घर की तलाशी लेना चाहती है।

उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि इस कार्रवाई से कुछ लोगों को खासकर राहुल गांधी जैसे नेताओं को संतुष्टि मिली होगी। उन्होंने सवाल उठाया था कि मेरे घर पर छापा क्यों नहीं पड़ रहा।

विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

CPI(M) ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक

CPI(M) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं ईडी का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूतों के आधार पर की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन