Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

NEET री-एग्जाम से पहले भारत में टेलीग्राम बैन : 22 जून तक लागू रहेगा आदेश; मैसेज एडिट फीचर पर भी 30 जून तक रोक

News Affair Team

Tue, Jun 16, 2026

नई दिल्ली.

NEET-UG री-एग्जाम 2026 से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।

NTA के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की है। टेलीग्राम पर यह रोक 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। हालांकि आदेश के लागू होने की सटीक तारीख अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

री-एग्जाम के दौरान सख्ती

NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। सरकार ने परीक्षा अवधि के दौरान और उसके बाद भी टेलीग्राम के “मैसेज एडिट फीचर” पर 30 जून तक रोक लगाने का निर्देश दिया है, जिससे पहले भेजे गए संदेशों में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

NTA ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व टेलीग्राम का उपयोग कर फर्जी पेपर लीक के सबूत तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। मैसेज एडिट फीचर के जरिए पुराने संदेशों में बदलाव कर उन्हें परीक्षा से पहले या बाद में “लीक प्रूफ” की तरह दिखाया जा रहा था। इसी कारण यह कदम उठाया गया है।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में “NEET MAFIA” और “PAPER LEAKED NEET” जैसे कई फर्जी चैनल सक्रिय पाए गए थे, जो छात्रों से पैसे वसूलने में भी शामिल थे।

साइबर फ्रॉड और जांच एजेंसियों की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो टेलीग्राम पर 8 चैनल चला रहा था और करीब ₹1.5 करोड़ का अवैध लेनदेन कर चुका था। वहीं बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने भी छात्रों को सावधान रहने की अपील की थी।

लाखों यूजर्स पर असर

टेलीग्राम के इस अस्थायी प्रतिबंध से भारत में करोड़ों यूजर्स प्रभावित होंगे, जो इसे चैटिंग, पढ़ाई, फाइल शेयरिंग और अन्य कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। NTA ने असुविधा के लिए खेद जताया है।

क्या है टेलीग्राम और क्यों बढ़ा विवाद?

टेलीग्राम की शुरुआत 2013 में हुई थी और इसके दुनियाभर में करीब 100 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इसके ग्रुप, चैनल और एडिट मैसेज फीचर जैसे विकल्प इसे लोकप्रिय बनाते हैं, लेकिन यही फीचर्स अब फर्जी पेपर लीक और ठगी के मामलों में इस्तेमाल होने लगे थे।

1 लाख से अधिक मेडिकल सीटों का प्रवेश द्वार है NEET

NEET देश में मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली सबसे बड़ी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसी परीक्षा के जरिए सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। देश के प्रमुख संस्थान जैसे AIIMS और JIPMER भी इसी प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों का चयन करते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन