Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

'ठग लाइफ' पर बैन बरकरार : कर्नाटक हाईकोर्ट ने में कमल हासन को फटकार लगाई; कहा- क्या आप इतिहासकार हैं

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

बेंगलुरु.

कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता, निर्देशक और नेता कमल हासन को उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर जारी विवाद में फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि “किसी को भी जनता की भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है”, चाहे वह कमल हासन हों या कोई और।

कमल हासन ने एक प्रमोशनल इवेंट में कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पूछा- “आपने किस आधार पर यह कहा? क्या आप इतिहासकार हैं या भाषाविद्? आपका बयान अशांति फैलाने वाला है। देश का बंटवारा भाषा के आधार पर हुआ है, इसलिए लोगों के लिए भाषा बेहद संवेदनशील विषय है।”

‘ठग लाइफ’ की कर्नाटक रिलीज पर रोक जारी

हासन की फिल्म 5 जून को पैन इंडिया रिलीज होनी है, लेकिन KFCC (कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स) ने कर्नाटक में रिलीज पर बैन लगा दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक हासन KFCC से बातचीत कर समाधान नहीं निकालते, रिलीज पर रोक बनी रहेगी।

कमल हासन ने माफी नहीं मांगी, सिर्फ सफाई दी

हालांकि कोर्ट ने कहा कि एक साधारण माफी से विवाद खत्म हो सकता था, लेकिन कमल हासन ने दो बार माफी से इनकार किया है। उन्होंने KFCC को पत्र लिखकर कहा- “मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मैं डॉ. राजकुमार और उनके परिवार के प्रति गहरा सम्मान रखता हूं।”

फिल्म रिलीज को लेकर हासन ने मांगी पुलिस सुरक्षा

कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि फिल्म की रिलीज के दौरान राज्य सरकार और पुलिस पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं। कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और CBFC को नोटिस जारी किया है।

कमल हासन ने कहा – "अगर गलत हूं तो माफी मांगूंगा"

30 मई को चेन्नई में उन्होंने कहा- “भारत लोकतांत्रिक देश है। अगर मैं गलत हूं तो माफी मांगूंगा, नहीं तो नहीं।”

28 मई को केरल में कहा था- “मेरे कहे को प्यार से लिया जाना चाहिए। प्यार माफी नहीं मांगता।”

बयान का पूरा विवाद

24 मई को चेन्नई में 'ठग लाइफ' के प्रमोशनल इवेंट में हासन ने कहा- “आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से निकली है। इसलिए आप भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।” इस बयान पर कर्नाटक में जोरदार विरोध हुआ। कई कन्नड़ संगठनों और KFCC ने हासन से माफी की मांग की।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने कहा- “हासन को कन्नड़ का इतिहास नहीं पता।”

भाजपा नेता विजयेंद्र येदियुरप्पा बोले- “हासन का बयान कन्नड़ भाषा का अपमान है। ये उनका घमंड है।”

कमल ने कहा, “राजनेता भाषा के विषय में बोलने के योग्य नहीं हैं, मैं भी नहीं हूं। ये काम इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भाषाविदों का है।”

हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित की है। तब तक फिल्म की कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन