Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

IPL 2025 Final : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर हुई ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी, शंकर महादेवन की परफॉर्मेंस और टाइट सिक्योरिटी ने मोहा मन

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

स्पोर्ट्स डेस्क.

IPL 2025
के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जबरदस्त क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस सेरेमनी की थीम थी - ‘ऑपरेशन सिंदूर’। भारतीय वायुसेना के एयर शो और देशभक्ति के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

  • एयरफोर्स के जवानों ने स्टेडियम के ऊपर ‘तिरंगा फॉर्मेशन’ बनाकर आकाश को देशभक्ति के रंगों से भर दिया।

  • बड़ी स्क्रीन पर भारतीय सेना की वीरता और बलिदान की झलक दिखाते वीडियो भी चलाए गए।

  • इस आयोजन का उद्देश्य क्रिकेट प्रेमियों को देश के सैनिकों के प्रति सम्मान से जोड़ना था।

शंकर महादेवन की फैमिली परफॉर्मेंस से गूंजा स्टेडियम

बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने “मैं रहूं ना रहूं, भारत रहना चाहिए…”, “ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू” और “सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी” जैसे गीतों से माहौल जोशीला बना दिया। इसके पहले बी प्राक के गीत “तेरी मिट्टी” पर भव्य कोरियोग्राफ़ी हुई।

5-लेयर सिक्योरिटी और 4,000 पुलिसकर्मी तैनात

DCP भरत राठौर के मुताबिक, IPL फाइनल के लिए स्टेडियम में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। 8 IPS अधिकारियों के नेतृत्व में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी, 140 जवान पिच और बाउंड्री के चारों ओर तैनात हैं। पिछली घटनाओं को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए Field of Pitch Officers नियुक्त किए गए हैं।

फैंस की भीड़ से एयरपोर्ट पर ट्रैफिक, किराया 4 गुना बढ़ा

  • दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से फैंस अहमदाबाद पहुंचे।

  • IPL फाइनल के लिए टिकट और फ्लाइट्स की मांग इतनी बढ़ गई कि किराया सामान्य से 4 गुना तक महंगा हो गया।

  • एक फैन निधि ने बताया कि उन्होंने पहले से टिकट बुक की थी जो ₹7,000 में मिली थी, लेकिन अब वही फ्लाइट ₹23-25,000 तक मिल रही है।

सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम से बारिश में भी तय मैच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम मौजूद है, जो 30 मिनट में पानी निकाल सकता है। इसमें 58 प्रकार की ड्रेन पाइप वेरिएशंस और 19 मुख्य लीड पाइप हैं, जो भारी बारिश में भी मैदान को खेलने लायक बनाए रखते हैं। टॉस से लगभग दो घंटे पहले अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी, लेकिन स्टेडियम के आस-पास का मौसम साफ रहा।

हस्तियों की मौजूदगी से चार चांद

  • फाइनल देखने के लिए पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल।

  • इन हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन