Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

ट्विशा डेथ केस पर भावुक हुईं सेलिना जेटली : बोलीं-शादी हमेशा सुरक्षित नहीं होती; अपनी दर्दभरी लड़ाई से जोड़ा मामला

News Affair Team

Tue, May 26, 2026

मुंबई.

अभिनेत्री सेलीना जेटली ने एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस को लेकर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना की तुलना अपने निजी जीवन के संघर्ष से की और कहा कि कई बार रिश्तों के भीतर का दर्द बाहर दिखाई नहीं देता।

सेलिना जेटली ने लिखा कि शादी हमेशा खुशहाल नहीं होती, और कई बार महिलाएं घर के अंदर हिंसा, अकेलेपन और मानसिक प्रताड़ना का सामना करती हैं। उन्होंने ट्विशा शर्मा की मौत को “पूरे देश को झकझोर देने वाली घटना” बताया।

अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि जिस समय ट्विशा की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी, तब कुछ लोग सोशल मीडिया पर अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, जिसे उन्होंने बेहद संवेदनहीन बताया।

सेलिना ने आगे अपने निजी अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वह भी एक कठिन वैवाहिक स्थिति से गुजरी हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह लंबे समय तक रिश्ते में बनी रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार महिलाएं बच्चों की वजह से चुपचाप सहती रहती हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में भावनात्मक रूप से कहा कि समय के साथ इंसान मानसिक रूप से टूटने लगता है और खुद पर भरोसा खो देता है।

सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग पर भी घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पिछले साल अंधेरी कोर्ट में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग भी शामिल है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में सहयोग न मिलने के कारण उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

सेलिना ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

उनके तीन बच्चे हैं, विंस्टन, विराज और आर्थर, जबकि एक बच्चे का पहले निधन हो चुका है। हाल ही में ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान भी उनकी बच्चों से मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके बाद वह बेहद भावुक हो गईं।

सेलिना का कहना है कि उनकी यह लड़ाई सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की आवाज है जो चुपचाप घरेलू हिंसा झेलती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन