Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd August 2026

ब्रेकिंग

‘युवा संवाद’ से Gen-Z आउटरीच; OP चौधरी समेत 5 नेताओं को जिम्मेदारी

8 साल के रिश्ते के बाद गोवा में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से रजिस्टर्ड मैरिज; दो बच्चों के बाद लिया फैसला

WhatsApp पर परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुंचा था प्रश्नपत्र; दुर्ग से जुड़ा कनेक्शन

प्राइवेट नंबर की बाइक से सवारी कराई तो होगी कार्रवाई; 10 हजार से ज्यादा राइडर्स पर असर

बोले- देश में स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर, फिर विदेश से 10 लाख टन आयात क्यों?

नीदरलैंड्स के आगे भारतीय बेटियां 0-2 से ढेर : वर्ल्ड नंबर-1 ने पेनल्टी कॉर्नर से किए दोनों गोल; सेमीफाइनल की राह मुश्किल

News Affair Team

Sat, Aug 22, 2026

अम्सटेलवीन.

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पहली हार झेलनी पड़ी। दूसरे राउंड के पूल-ई मुकाबले में मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से हरा दिया। दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर हुए। यिब्बी जानसेन ने दूसरे मिनट और फ्रेडरिक माटला ने 38वें मिनट में गोल किया।

भारत ने पहले राउंड में चीन से 2-2 ड्रॉ और दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलकर दूसरे चरण में जगह बनाई थी। नीदरलैंड्स के खिलाफ हार के बाद अब सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण भारत के लिए काफी मुश्किल हो गया है।

81 सेकंड में ही नीदरलैंड्स ने बढ़त बना ली

मैच शुरू होते ही नीदरलैंड्स ने भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाया। 2 मिनट के भीतर उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। यिब्बी जानसेन ने इस मौके को गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारतीय टीम ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन डच डिफेंस के सामने उसे ज्यादा मौके नहीं मिले। गोलकीपर सविता ने कई शानदार बचाव किए और पहले हाफ में भारत को मैच में बनाए रखा। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा।

38वें मिनट में दूसरा झटका

तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने हमले और तेज कर दिए। 33वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान सलीमा टेटे ने आगे बढ़कर शानदार बचाव किया। इसके बाद भारत को काउंटर अटैक में मौका मिला, लेकिन सुनीलिता टोप्पो का शॉट कमजोर रहा।

38वें मिनट में नीदरलैंड्स को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार फ्रेडरिक माटला ने गेंद को भारतीय डिफेंस के पार पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया। दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए।

आखिरी क्वार्टर में भारत ने जोर लगाया

चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी के लिए आक्रामक खेल दिखाया। 59वें मिनट में नवनीत कौर के पास गोल करने का अच्छा मौका आया, लेकिन नीदरलैंड्स की गोलकीपर ऐनी वेनेंडाल ने शानदार बचाव कर दिया। इसके बाद भारत की कोशिशें गोल में नहीं बदल सकीं और मुकाबला 2-0 से नीदरलैंड्स के पक्ष में चला गया।

अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला

नीदरलैंड्स की जीत के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत अब पूल-ई में एक अंक पर है। चीन के खिलाफ 2-2 ड्रॉ से भारत को यह अंक मिला था, जबकि नीदरलैंड्स के खाते में छह अंक हैं।

भारत को अब अपने अगले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। इसके साथ ही सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत को नीदरलैंड्स के चीन के खिलाफ नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 23 अगस्त को होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन