Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

थानेदार के घर मिला हथियारों का जखीरा : बिहार में सस्पेंड ASI सरोज सिंह के मकान में STF की रेड; AK-47, इंसास राइफल, बंदूक, नोट गिनने की मशीन बरामद

News Affair Team

Fri, Jun 6, 2025

समस्तीपुर/पटना.

बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार सुबह हुए सनसनीखेज घटनाक्रम में सस्पेंड ASI सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद और अवैध हथियार बरामद किए गए। STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा स्थित उनके घर पर छापा मारा, जहां फायरिंग की घटना के बीच यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को सरोज सिंह के घर से AK-47 राइफल, इंसास राइफल, रेगुलर राइफल, दो नाली बंदूक और 145 से अधिक जिंदा कारतूस मिले। वहीं, पटना स्थित उनके आवास से ₹3.5 लाख नकद और नोट गिनने की मशीन जब्त की गई। STF ने सरोज सिंह समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पटना लाया जा रहा है।

हत्या की प्लानिंग की जानकारी पर हुई कार्रवाई

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, STF को सूचना मिली थी कि सरोज सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस इनपुट के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की।

इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। STF की टीम के साथ पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी और भारी संख्या में जवान भी मौके पर मौजूद थे।

गिरफ्तारी और बरामदगी का पूरा ब्योरा

  • सरोज सिंह के पास से एक AK-47 राइफल और 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

  • निशांत कुमार राय के पास से इंसास राइफल, 70 गोलियां और 4 मैगजीन मिलीं।

  • परशुराम सिंह के पास से एक कार्बाइन और 12 गोलियां मिलीं।

  • मुन्ना यादव के पास से रेगुलर राइफल, दो दो-नाली बंदूकें, 45 गोलियां और 4 खोखे बरामद किए गए।

  • इसके अलावा सरोज सिंह के पास से ₹1.10 करोड़ की ज़मीन से जुड़े दस्तावेज और एक बुलेट बाइक भी जब्त हुई है।

परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

छापेमारी के दौरान सरोज सिंह की चाची मुन्नी देवी ने बताया, “सुबह अचानक पुलिस की टीम घर पर पहुंच गई। पोते का जन्मदिन था, हम सो रहे थे। पुलिस ने घर में घुसकर तलाशी ली और मेरे तीन बेटों को भी उठा ले गई।

मुन्नी देवी ने दावा किया कि सरोज उनके घर में कूदता हुआ दिखाई दिया, इसलिए पुलिस उनके घर भी गई।

सरोज सिंह की आपराधिक पृष्ठभूमि और सस्पेंशन का इतिहास

सरोज सिंह एक साल पहले बिहार पुलिस से सस्पेंड कर दिए गए थे। उन पर अवैध तरीके से आर्मी में भर्ती कराने, अपराधियों से गठजोड़ और हथियारों की तस्करी के आरोप थे। उन्होंने 20 सितंबर 2024 से छुट्टी ली थी और 12 अप्रैल 2025 तक ड्यूटी पर नहीं लौटे।

जांच में पता चला कि सरोज पर 2013 से 2024 के बीच जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट समेत कुल 9 एफआईआर दर्ज हैं। मई 2025 में उनसे 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

फिलहाल तीन ठिकानों पर छापेमारी जारी

STF अब सरोज सिंह के पटना स्थित ठिकाने और वैशाली जिले के महनार अलीपुर स्थित ससुर अरुण कुमार सिंह के घर पर भी तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को उम्मीद है कि और भी अवैध सामग्री बरामद हो सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन