IPL 2024 क्वालिफायर-1 : मुल्लांपुर में आज होगा पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी का महामुकाबला कोहली पहुंचे निजी विमान से
मुल्लांपुर/चंडीगढ़.
29 और 30 मई को चंडीगढ़ में अलर्ट, मौसम और सुरक्षा दोनों पर नजर
आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर आज रात 7:30 बजे न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली को क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा।
आरसीबी की टीम बुधवार देर रात चंडीगढ़ पहुंची। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ निजी विमान से सीधे पहुंचे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वे सीधे एक प्राइवेट होटल रवाना हुए। देर से पहुंचने के कारण आरसीबी को स्टेडियम में अभ्यास करने का मौका नहीं मिला। वहीं, पंजाब किंग्स ने बुधवार शाम को फ्लडलाइट्स में अभ्यास सत्र किया, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमकर तैयारी की।

बारिश बन सकती है रोमांच में खलल
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पॉल के मुताबिक, इस बदलाव का असर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पर पड़ सकता है, जिससे मैच पर भी असर पड़ने की आशंका है।
सुरक्षा कड़ी, स्टेडियम बना नो-ड्रोन जोन
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने स्टेडियम और इसके आसपास के क्षेत्र को 29 और 30 मई को नो-फ्लाइंग और नो-ड्रोन जोन घोषित किया है। इस दौरान किसी भी प्रकार के ड्रोन या उड़ने वाले उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
IPL हेड टू हेड: कांटे की टक्कर
अब तक पंजाब और बेंगलुरु के बीच 35 मुकाबले हुए हैं। इनमें से पंजाब ने 18 और बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं। इस आंकड़े से साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक और करीबी होते हैं।
एलिमिनेटर: गुजरात बनाम मुंबई की भिड़ंत कल
30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।
गुजरात ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में अभ्यास किया, जिसमें शुभमन गिल और राशिद खान जैसे खिलाड़ी सक्रिय रहे।
मुंबई की टीम बुधवार दोपहर मुल्लांपुर पहुंची, लेकिन रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या प्रैक्टिस में शामिल नहीं हुए। बाकी खिलाड़ियों ने कैचिंग, बैटिंग और बॉलिंग पर फोकस किया।
प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने सुरक्षा और अन्य तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में शामिल विभागों को ट्रैफिक, पार्किंग, मेडिकल इमरजेंसी, फूड सेफ्टी और फायर ब्रिगेड को लेकर सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्टेडियम में सभी सुविधाएं मौजूद हों।

विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन