Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

18th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

राहुल गांधी का PM पर हमला : भोपाल में कांग्रेस सांसद बोले-ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र सरेंडर हो गए; बीजेपी-आरएसएस हमेशा झुकते हैं;

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

भोपाल.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस-भाजपा की विचारधारा पर तीखा हमला बोला। एक जनसभा में उन्होंने कहा, "ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया। इतिहास गवाह है, बीजेपी और आरएसएस हमेशा झुकते हैं, जबकि कांग्रेस के शेर सुपरपावर से टकरा जाते हैं।"

राहुल गांधी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि "कांग्रेस की सरकार ने अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था।" उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आज भी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत से खड़ी है।

इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि पर भी हुआ विवाद

भोपाल कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जूते नहीं उतारे, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निशाना साधा और कहा कि यह भारतीय संस्कृति का अपमान है।

संगठन सृजन अभियान: एक दिन में चार बैठकें

राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 10 से 30 जून तक चलेगा। उन्होंने एक दिन में 6 घंटे के भीतर चार महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “तीन तरह के घोड़े होते हैंरेस का घोड़ा, बारात का घोड़ा और लंगड़ा घोड़ा। हमें रेस का घोड़ा बनना है, दौड़कर आगे जाना है।

इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, "गधों की महफ़िल में घोड़ों की चर्चा क्यों हो रही है? जनता जानना चाहती है कि रेस का घोड़ा कौन है और बारात का कौन?"

दो हिंदुस्तान की बात: 90% बनाम चंद पूंजीपति

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो भारत बनते जा रहे हैंएक 90% दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का भारत और दूसरा कुछ पूंजीपतियों का। उन्होंने कहा, "देश का पैसा सिर्फ अडाणी और अंबानी को दिया जा रहा है, जो चीन का माल भारत में बेचते हैं और चीन को रोजगार दिलाते हैं। भारत का युवा बेरोजगार है।"

उन्होंने यह भी कहा किजातिगत जनगणना से सच्चाई सामने आएगी कि किसे लाभ मिल रहा है और किसके साथ अन्याय हो रहा है।

जातिगत जनगणना पर राहुल की दो टूक

राहुल गांधी ने दो मॉडल की चर्चा कीबिहार और तेलंगाना उन्होंने बताया कि तेलंगाना में सर्वे के लिए जनता से सवाल पूछे गए, जबकि बिहार में अधिकारियों ने सवाल खुद बना लिए। उन्होंने कहा, “हमने तेलंगाना मॉडल अपनाया जिसमें 3.5 लाख लोगों से सुझाव लिए। हमें पता चला कि कॉर्पोरेट सेक्टर में एक भी दलित या आदिवासी बड़े पद पर नहीं है।

संविधान खत्म करने की साजिश

राहुल ने आरएसएस और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं। "उन्होंने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। अपनी विचारधारा के लोगों को बैठा दिया है। अब संविधान को कुचला जा रहा है।"

संगठन की राय सर्वोपरि

राहुल गांधी ने कहा कि आगामी चुनावों में टिकट उन्हीं को मिलेगा, जिनका नाम संगठन आगे बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी को मौका दिया जाएगा और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन