Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

COVID-19 Alert : देश में एक्टिव केस 4300 के पार, 11 राज्यों में अब तक 44 मौतें; 27 राज्यों में फैला संक्रमण

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

नई दिल्ली.

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को 300 नए मामले सामने आए, जिससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है। सबसे अधिक मामले गुजरात (108) और महाराष्ट्र (86) से सामने आए हैं। वहीं केरल अब भी कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है, जहां 1,373 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमण अब तक 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है, जबकि 9 राज्य अभी भी इससे अछूते हैं।

प्रमुख आंकड़े (4 जून 2025 तक):

  • एक्टिव केस: 4302

  • राज्य जहां केस: 27

  • कुल मौतें: 44

  • केरल में एक्टिव केस: 1373

  • महाराष्ट्र: 510

  • नए वैरिएंट: LF.7, XFG, JN.1, NB.1.8.1

नए वैरिएंट से अब तक 44 मौतें

जनवरी 2025 से अब तक कोविड के नए वैरिएंट्स के चलते 44 मौतें हो चुकी हैं। इनमें बीते 5 दिनों में 37 मरीजों की जान गई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 4 और लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 14 हो गई है। दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में भी एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।

कोरोना का राज्यवार हाल:

राज्य

एक्टिव केस

मौतें

कुल मामले

केरल

1373

9

2557

महाराष्ट्र

510

14

959

गुजरात

461

2

662

दिल्ली

457

5

1064

पश्चिम बंगाल

432

1

499

कर्नाटक

324

4

582

तमिलनाडु

216

4

488

उत्तर प्रदेश

201

2

242

राजस्थान

90

1

137

हरियाणा

51

0

86

पुडुचेरी

22

0

92

बिहार

22

0

26

मध्य प्रदेश

22

1

30

आंध्र प्रदेश

31

0

48

ओडिशा

18

0

18

छत्तीसगढ़

15

0

20

पंजाब

12

1

18

झारखंड

9

0

12

गोवा

8

0

15

असम

8

0

9

जम्मू - कश्मीर

6

0

10

सिक्किम

4

0

22

तेलंगाना

3

0

6

उत्तराखंड

2

0

17

चंडीगढ़

2

0

2

मिजोरम

2

0

2

हिमाचल प्रदेश

1

0

1

अरुणाचल प्रदेश

0

0

3

कुल योग

4302

44

7627

कुल: 4,302 एक्टिव केस | 44 मौतें

नोट: यह आंकड़े 4 जून 2025 सुबह 8 बजे तक के हैं।

हिमाचल में पहला मामला, मिजोरम में 7 महीने बाद दो केस

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड का पहला केस सामने आया, जिसके बाद सरकार ने सभी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। वहीं मिजोरम में 7 महीने बाद दो नए मामले सामने आए हैं। मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज, आइजोल में किया जा रहा है।

केरल में मॉक ड्रिल और टेस्टिंग अनिवार्य

केरल सरकार ने राज्य में सबसे अधिक केसों को देखते हुए सभी सरकारी निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पतालों में अब मास्क के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

केंद्र और हाईकोर्ट की सक्रियता

केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि सरकार पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने बताया कि ICU बेड, ऑक्सीजन प्लांट जैसी सुविधाओं की समीक्षा की जा चुकी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है।

इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने भी चेतावनी दी है कि कोविड की अगली लहर अब भी खत्म नहीं हुई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सैंपल कलेक्शन और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी पर जानकारी मांगी है।

महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा टेस्ट

महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि 31 मई को 68 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी 2025 से अब तक राज्य में 10,324 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 681 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 411 केस दर्ज हुए।

ICMR की चेतावनी: देश में मिले 4 नए वैरिएंट

ICMR के निदेशक डॉ. राजीव बहल के अनुसार, देश में 4 नए कोविड वैरिएंट (LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1) की पहचान हुई है। इनमें सबसे प्रमुख JN.1 वैरिएंट है, जो देश में टेस्ट किए गए सैंपलों में 50% से ज्यादा में पाया गया है। यह वैरिएंट तेजी से फैलता है और इम्यूनिटी को कमजोर करता है, हालांकि यह अत्यधिक गंभीर नहीं है।

WHO ने इन वैरिएंट्स को चिंताजनक की जगह निगरानी योग्य (Variants Under Monitoring) की श्रेणी में रखा है।

क्या है JN.1 वैरिएंट?

  • यह ओमिक्रॉन BA.2.86 का उप-स्ट्रेन है

  • 30 से ज्यादा म्यूटेशन, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं

  • अमेरिका के अनुसार, यह तेजी से फैलता है लेकिन घातक नहीं

  • लक्षण: बुखार, थकान, गले में खराश, लंबे समय तक रहने वाला संक्रमण संभव

सतर्क रहें, लेकिन घबराएं नहीं

IDSP और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है:

  • भीड़भाड़ से बचें

  • नियमित हैंडवॉश और सैनिटाइजर का प्रयोग करें

  • मास्क का प्रयोग फिर से शुरू करें

  • लक्षणों के दिखते ही कोविड टेस्ट कराएं

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन