Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

21 घंटे बाद मिला कांग्रेस विधायक का पोता : रिश्तेदार ने अपहरण कर मांगी थी MLA देवेंद्र 1.5 करोड़ की फिरौती; छिंदवाड़ा से पकड़ा गया आरोपी

News Affair Team

Fri, May 30, 2025

रायसेन/छिंदवाड़ा.

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के दो वर्षीय पोते दिव्यम पटेल के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने 21 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुलझा ली है। पुलिस ने दिव्यम को छिंदवाड़ा जिले के तामिया से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि अपहरण करने वाला कोई और नहीं, बल्कि परिवार का ही सदस्य था।

रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे ने बताया कि दिव्यम का अपहरण पैसों के लालच में उसके रिश्तेदार अरविंद उर्फ अनु पटेल ने किया था। अपहरणकर्ताओं ने 1.5 किलो सोने (करीब डेढ़ करोड़ रुपए) की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर अरविंद को उसके घर के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपहरण की बात कबूल की और दिव्यम की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने तामिया में दबिश देकर अन्य दो आरोपियों राहुल पटेल और उमेश गौर को भी गिरफ्तार कर लिया और दिव्यम को सुरक्षित वापस ले आई।

रात 3 बजे खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन

बच्चे के अपहरण की सूचना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मिली थी, जिसके बाद बेगमगंज, सिलवानी और गैरतगंज थानों की पुलिस टीमें सक्रिय हो गईं। ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश की गई। आखिरकार गुरुवार देर रात 3 बजे पुलिस को सफलता मिली।

घर लौटा दिव्यम, फूलों और ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

जब पुलिस की टीम आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे और एसपी पांडे के साथ दिव्यम को लेकर घर पहुंची, तो घर के बाहर ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। घर का माहौल खुशी और भावुकता से भर गया।

मां दिव्या बोलीं: “पूरी रात बेटे के इंतजार में जागते रहे

दिव्यम की मां दिव्या पटेल ने कहा, "बेटा नहीं था तो रात काटना मुश्किल हो गया। हम भगवान से सिर्फ यही प्रार्थना कर रहे थे कि बेटा सुरक्षित हो। पुलिस का हम तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।"

विधायक बोले: आरोपी मेरा भांजा निकला, बेहद दुखद

विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा, "खुशी है कि बच्चा मिल गया, लेकिन बहुत दुख भी है कि यह घिनौना कृत्य परिवार के ही लोगों ने किया। आरोपी मेरा भांजा है, यह जानकर मन भारी हो गया। पुलिस और प्रशासन ने जिस तत्परता से काम किया, हम उसके आभारी हैं।"

कैसे हुआ था अपहरण?

दिव्यम गुरुवार को सुबह 11:02 बजे घर के आंगन में सेब खाते हुए आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिवार ने खुद तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।

जांच की दिशा पर संदेह ने दिलाई सफलता

जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों के मोबाइल नंबरों की निगरानी की और शक की सुई परिवार के ही सदस्य पर जाकर टिकी। गहन पूछताछ के बाद सच्चाई सामने गई और दिव्यम को सुरक्षित वापस लाया गया।

विधायक देवेंद्र पटेल का राजनीतिक सफर

  • 2000: पहली बार कृषि मंडी चुनाव जीते

  • 2005: दूसरी बार मंडी प्रतिनिधि बने

  • 2008: उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने

  • बाद में कांग्रेस में शामिल होकर जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं

  • वर्तमान में सिलवानी से कांग्रेस विधायक हैं

फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस ने अरविंद पटेल, राहुल पटेल और उमेश गौर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस अपहरण की साजिश कितने दिन पहले रची गई थी और इसमें और कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन