Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd August 2026

ब्रेकिंग

‘युवा संवाद’ से Gen-Z आउटरीच; OP चौधरी समेत 5 नेताओं को जिम्मेदारी

8 साल के रिश्ते के बाद गोवा में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से रजिस्टर्ड मैरिज; दो बच्चों के बाद लिया फैसला

WhatsApp पर परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुंचा था प्रश्नपत्र; दुर्ग से जुड़ा कनेक्शन

प्राइवेट नंबर की बाइक से सवारी कराई तो होगी कार्रवाई; 10 हजार से ज्यादा राइडर्स पर असर

बोले- देश में स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर, फिर विदेश से 10 लाख टन आयात क्यों?

भोपाल में Ola-Rapido की बाइक टैक्सी पर संकट : प्राइवेट नंबर की बाइक से सवारी कराई तो होगी कार्रवाई; 10 हजार से ज्यादा राइडर्स पर असर

News Affair Team

Sat, Aug 22, 2026

भोपाल.

शहर में Ola और Rapido जैसी एग्रीगेटर कंपनियों की बाइक टैक्सी सेवा पर परिवहन विभाग की कार्रवाई का असर पड़ सकता है। टैक्सी यूनियनों की शिकायत के बाद विभाग ने साफ किया है कि एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को ले जाने के लिए सिर्फ कमर्शियल नंबर वाले वाहनों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राइवेट नंबर की बाइक या कार से किराए पर सवारी ले जाते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि नियम सभी एग्रीगेटर सेवाओं पर लागू हैं। ऐसे में निजी वाहनों से व्यावसायिक रूप से सवारी ढोने वालों पर परिवहन विभाग नजर रखेगा।

10 हजार से ज्यादा बाइक चलने का दावा, कमर्शियल सिर्फ 200-300

टैक्सी यूनियनों का दावा है कि भोपाल में Ola-Rapido जैसी सेवाओं के जरिए 10 हजार से ज्यादा बाइक बाइक टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल हो रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में निजी नंबर वाली बाइक होने का आरोप है।

वहीं परिवहन विभाग के अनुसार भोपाल में कमर्शियल नंबर वाली बाइक की संख्या करीब 200 से 300 के बीच है। हालांकि निजी नंबर के कितने वाहन एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर व्यावसायिक रूप से चल रहे हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा विभाग के पास नहीं है।

कार्रवाई हुई तो कम हो सकती हैं बाइक राइड

अगर परिवहन विभाग निजी नंबर वाली बाइक पर कार्रवाई शुरू करता है तो बाइक टैक्सी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। खासकर वे राइडर्स इसकी चपेट में आएंगे, जो निजी नंबर की बाइक से यात्रियों को किराए पर ले जा रहे हैं।

हालांकि बाइक टैक्सी सेवा पूरी तरह बंद नहीं होगी। कमर्शियल नंबर, वैध परमिट और जरूरी दस्तावेज वाले वाहन नियमों के तहत यात्रियों को ले जा सकेंगे।

परमिट से बीमा तक जरूरी

टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव नफीस उद्दीन ने कहा कि कमर्शियल वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को परमिट, फिटनेस, बीमा और टैक्स समेत कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं।

यूनियन का तर्क है कि निजी वाहनों से व्यावसायिक परिवहन होने पर नियमों का पालन करने वाले कमर्शियल वाहन संचालकों को नुकसान होता है। इसलिए ऐसे वाहनों पर कार्रवाई जरूरी है।

18-19 अगस्त की हड़ताल में उठा था मुद्दा

भोपाल में 18 और 19 अगस्त को टैक्सी यूनियनों ने हड़ताल की थी। इसी दौरान Ola, Uber और Rapido जैसे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर निजी नंबर वाले वाहनों के इस्तेमाल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।

यूनियन ने मांग की थी कि एग्रीगेटर कंपनियों के जरिए केवल वैध कमर्शियल वाहनों से ही यात्रियों का परिवहन कराया जाए। अब परिवहन विभाग के रुख के बाद निजी वाहनों से बाइक टैक्सी चलाने वालों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

RTO का साफ संदेश- प्राइवेट नंबर से सवारी कराई तो कार्रवाई

आरटीओ जितेंद्र शर्मा के मुताबिक एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर केवल कमर्शियल वाहन ही चल सकते हैं। यदि कोई निजी नंबर की बाइक या कार यात्रियों को किराए पर ले जाते हुए पकड़ी गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यानी फिलहाल कमर्शियल बाइक टैक्सी सेवा जारी रहेगी, लेकिन प्राइवेट नंबर की बाइक से कमाई करने वाले राइडर्स की मुश्किल बढ़ सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन