Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th May 2026

ब्रेकिंग

Meta के ‘Plus Version’ को लेकर फैला भ्रम; जानिए क्या है सच्चाई

IHM रायपुर का समर कलिनरी बूटकैंप 8 जून से; मिलेगी प्रैक्टिल ट्रेनिंग भी

ESIC के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित; 21 जून आवेदन की बढ़ी तारीख

बेमेतरा MLA मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे शादी; 31 मई को होगा आयोजन

तेल, पैकेजिंग और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का दबाव; कंपनियां कर सकती हैं ‘श्रिंकफ्लेशन’

मेंटलिस्ट सुहानी शाह को मिला 'मैजिक का ऑस्कर' : FISM वर्ल्ड चैंपियनशिप में बनीं पहली भारतीय विजेता; इटली में हुए मैजिक वर्ल्ड कप में 'बेस्ट मैजिक क्रिएटर' का खिताब

News Affair Team

Thu, Jul 24, 2025

नई दिल्ली / एंटरटेनमेंट डेस्क.

भारत की मशहूर मेंटलिस्ट और जादूगरनी सुहानी शाह ने इटली में आयोजित 'FISM वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025' में बेस्ट मैजिक क्रिएटर' का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है्। यह अवॉर्ड मैजिक की दुनिया में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और इसे "मैजिक का ऑस्कर" कहा जाता है। सुहानी इस खिताब को पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

सुहानी को वैश्विक स्तर पर तब पहचान मिली जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के टीवी शो 'The Project' में अपने मेंटलिज्म स्किल से एक एंकर का iPhone पासवर्ड सही बताया था। इसके बाद उन्होंने शो में एक अन्य प्रेजेंटर के क्रश का नाम भी सही बताया, जिसकी वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

बचपन से ही तय कर लिया था रास्ता

  • जन्म: 29 जनवरी 1990, उदयपुर, राजस्थान

  • पढ़ाई छोड़ी: दूसरी क्लास में ही छोड़ दी थी स्कूल

  • पहला शो: 7 साल की उम्र में अहमदाबाद में

  • उपाधि: "जादूपरी" – ऑल इंडिया मैजिक एसोसिएशन द्वारा

  • क्लिनिक: गोवा में माइंडकेयर क्लिनिक खोला, हिप्नोथेरेपिस्ट के तौर पर काम किया

  • पेशा: मेंटलिस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर और लेखक

पिता से मिली प्रेरणा, किया समाज का विरोध

6 साल की उम्र में जब सुहानी ने कहा कि वह मैजिशियन बनना चाहती हैं, तो समाज ने कहा – "यह लड़कियों का काम नहीं है।" लेकिन उनके पिता, जो खुद भी एक जादूगर थे, सबसे बड़े प्रेरणास्रोत और पहले गुरु बने।

किताबें, क्लिनिक और करियर

सुहानी ने ‘Unleash Your Inner Power नामक किताब लिखी, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास, लाइफ मैनेजमेंट और अपनी व्यक्तिगत यात्रा के बारे में लिखा है। कुछ वर्षों तक उन्होंने हिप्नोथेरेपी क्लिनिक भी चलाया, लेकिन बाद में शो बिजनेस पर फोकस करने के लिए उसे बंद कर दिया।

जब सुहानी ने टीवी पर धीरेंद्र शास्त्री को दी चुनौती

2023 में जब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कारों को लेकर सुर्खियों में थे, तब कई टीवी चैनलों ने सुहानी शाह को इन दावों की हकीकत परखने के लिए बुलाया। सुहानी ने टीवी पर लाइव शो के दौरान लोगों का दिमाग पढ़कर दिखाया, जिससे वह फिर से चर्चा में आ गईं।

समय रैना के साथ जुड़ चुका है नाम

कॉमेडियन समय रैना के साथ सुहानी का नाम कई बार जोड़ा गया है। लॉकडाउन के दौरान दोनों ने ऑनलाइन चेस स्ट्रीम्स कीं, जिनकी वीडियोज को लाखों लोगों ने देखा। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया है।

एक नई प्रेरणा बन चुकी हैं सुहानी

आज सुहानी शाह भारत की सबसे लोकप्रिय महिला मेंटलिस्ट मानी जाती हैं। उनके YouTube वीडियोज़, मोटिवेशनल टॉक्स और शो उन्हें नई पीढ़ी की रोल मॉडल बनाते हैं। उनके 5000+ शो और अंतरराष्ट्रीय ख्याति ने भारत को गर्व महसूस कराया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन