Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

फराह खान का खुलासा : 'शीला की जवानी' बना था सबसे कम बजट में, फिर भी हुआ करियर का सबसे बड़ा हिट

News Affair Team

Sun, Jun 1, 2025

मुंबई.

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अपने सुपरहिट गानेशीला की जवानी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। फराह ने बताया कि यह गाना उन्होंने बेहद कम बजट में बनाया था। इतना ही नहीं, इस गाने की शूटिंग बिना किसी बड़े सेट और केवल 10 डांसर्स के साथ की गई थी।

फराह खान हाल ही में एक्ट्रेस मानसी पारेख के घर गईं, जहां उन्होंने मानसी की अपकमिंग गुजराती फिल्मशुभचिंतक के बजट को लेकर चर्चा की। मानसी ने बताया कि फिल्म का कुल बजट केवल 5 करोड़ रुपए था। इस पर फराह ने कहा, "जब बजट कम होता है, तभी असली सोच निकलती है। मुझे कोई कहे कि गाने का बजट इतना है, तो उससे गाना नहीं बनता।"

सबसे सस्ता, सबसे हिट गाना

फराह ने आगे बताया, "मेरा सबसे सस्ता गानाशीला की जवानी था। उसमें कोई सेट था, भारी-भरकम टीम। हमने इसे सिर्फ साढ़े तीन शिफ्ट में शूट किया था। 10 डांसर्स थे और बस! फिर भी ये गाना मेरे करियर के टॉप 3-4 गानों में शुमार है।"

गाना साल 2010 में आई फिल्मतीस मार खान का हिस्सा था, जिसमें कैटरीना कैफ की परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया था। इस गाने की कोरियोग्राफी खुद फराह खान ने की थी। गाने को सुनिधि चौहान ने गाया था और म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया था।

अवॉर्ड्स और पॉपुलैरिटी

शीला की जवानीको ना सिर्फ दर्शकों ने सराहा, बल्कि यह गाना कई अवॉर्ड्स भी जीत चुका है। सुनिधि चौहान को इस गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला था और फराह खान को बेस्ट कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर अवॉर्ड

आज भी इस गाने की धुन डांस इवेंट्स और पार्टियों में गूंजती है और यह गाना यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर है।

राम चरण की फिल्म में 75 करोड़ के गाने, फिर भी असर नहीं

फराह के खुलासे के बाद यह चर्चा और तेज हो गई कि कम बजट में भी बेहतरीन कंटेंट बन सकता है वहीं दूसरी ओर, सुपरस्टार राम चरण की फिल्मगेम चेंजर के सिर्फ चार गानों पर 75 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इन गानों को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था और इनमें 1000 से अधिक डांसर्स शामिल थे। बावजूद इसके, ना गाने हिट हुए और ना ही फिल्म को खास रिस्पॉन्स मिला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन