Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद : रणवीर सिंह मैसूर पहुंचे; हाई कोर्ट के आदेश पर चामुंडेश्वरी मंदिर में की पूजा

News Affair Team

Wed, May 27, 2026

मुंबई.

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह मंगलवार सुबह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। यह दौरा कर्नाटक हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुआ है, जिसमें ‘कांतारा’ फिल्म के दैवा सीन की मिमिक्री मामले में उन्हें चार हफ्ते के भीतर मंदिर जाकर दर्शन करने को कहा गया था।

रणवीर का यह मंदिर दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब एक दिन पहले ही फेडरेशन ऑफ सिने इंडिया एंप्लाइज एसोसिएशन ने फिल्म Don 3 से अलग होने के विवाद में उनके खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया है।

आम श्रद्धालु की तरह पहुंचे मंदिर

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह सुबह मुंबई से मैसूर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में किसी तरह की वीआईपी सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया और आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में लगकर देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन किए।

मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने से पहले उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिसे अंदर प्रवेश से पहले हटाया। वे बिना किसी पूजा सामग्री के खाली हाथ मंदिर पहुंचे और विशेष प्रार्थना की।

IFFI में ‘कांतारा’ सीन की मिमिक्री से शुरू हुआ विवाद

पूरा विवाद पिछले साल गोवा में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह से शुरू हुआ था। समारोह के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म Kantara के चर्चित ‘दैवा’ सीन की मिमिक्री की थी।

इस सीन में मूल रूप से रिषभ शेट्‌टी नजर आए थे। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कन्नड़ समुदाय के कुछ संगठनों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जताई थी। इसके बाद रणवीर सिंह के खिलाफ कर्नाटक में FIR दर्ज कराई गई थी।

हाई कोर्ट में मांगी थी राहत

एफआईआर दर्ज होने के बाद रणवीर सिंह ने फरवरी 2026 में कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर राहत मांगी थी। अदालत ने शुरुआती सुनवाई में उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

बाद में अप्रैल में रणवीर ने कोर्ट में संशोधित हलफनामा दाखिल कर बिना शर्त माफी मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सफाई देते हुए कहा था कि उनका मकसद केवल ऋषभ शेट्टी की अभिनय प्रतिभा की सराहना करना था और वे सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें मैसूर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन करने का निर्देश दिया था।

दक्षिण भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है मंदिर

चामुंडा पहाड़ी पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर दक्षिण भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहां मां चामुंडेश्वरी की पूजा होती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, यहां दर्शन तभी संभव होते हैं जब देवी का “बुलावा” आता है। इसी वजह से यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है।

‘डॉन 3’ विवाद के बीच बढ़ीं मुश्किलें

रणवीर सिंह का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब वे फिल्म Don 3 को लेकर भी विवादों में हैं। Federation of Western India Cine Employees ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आखिरी समय में फिल्म छोड़ दी, जिससे मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता और निर्देशक Farhan Akhtar की टीम को इस फैसले से करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसी मुद्दे पर फिल्म फेडरेशन ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है।

इन तमाम विवादों के बीच रणवीर सिंह का मंदिर पहुंचना अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन