Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

Neha Kakkar@37 : छोटे से कमरे से शुरू हुआ नेहा कक्कड़ का संघर्ष, 500 रुपए में भक्ति गीत गाते हुए बॉलीवुड तक पहुंचा

News Affair Team

Fri, Jun 6, 2025

मनोरंजन डेस्क.

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक हैं। "सेकेंड हैंड जवानी," "काला चश्मा," और "बद्री की दुल्हनिया" जैसे हिट गानों के जरिए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बिना किसी गॉडफादर के संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाना उनके लिए कभी आसान नहीं रहा। नेहा कक्कड़ ने 37वें जन्मदिन पर अपने संघर्षों और सफलताओं की कहानी सुनाई, जो प्रेरणा बन चुकी है।

छोटे से कमरे में अपने परिवार के साथ गुजारा करने वाली नेहा ने भक्ति गीत गाते हुए कई जगरातों में काम किया, जहां उन्हें मात्र 500 रुपए मिलते थे। गरीबी और संघर्ष के बीच भी उन्होंने हार नहीं मानी और मुंबई जाकर संगीत की दुनिया में नाम कमाया।

गरीबी में बीता बचपन, पिता समोसे की दुकान लगाते थे

नेहा का बचपन ऋषिकेश में गरीबी में बीता। परिवार के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे, जहां किचन तक नहीं था। पिता स्कूल के बाहर समोसे बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी बहन सोनू कक्कड़ को स्कूल में इसलिए चिढ़ाया जाता था कि उनके पिता समोसे बेचते थे।

जगरातों में गाने और 500 रुपए की कमाई

परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ जगरातों में गाते थे। नेहा ने महज 4 साल की उम्र में गाना शुरू किया था। जगरातों में गाने के लिए परिवार को केवल 500 रुपए मिलते थे, जिससे गुजारा चलाना मुश्किल था।

मुंबई में संघर्ष और इंडियन आइडल से शुरुआत

साल 2004 में नेहा अपने भाई टोनी के साथ मुंबई पहुंचीं। कई ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करने के बाद 2006 में इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया, जहां वे टॉप 12 कंटेस्टेंट्स में थीं। बाद में नेहा खुद इंडियन आइडल शो में जज के रूप में नजर आने लगीं।

2008 में एल्बम लॉन्च और एक्टिंग का पहला कदम

नेहा ने मीट ब्रदर्स के साथ अपना पहला एल्बम "नेहा द रॉकस्टार" 2008 में लॉन्च किया। उसी साल उन्होंने फिल्म "मीराबाई नॉट आउट" में गाना गाकर बॉलीवुड में कदम रखा। बाद में उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में गाने गाए।

कॉकटेल फिल्म से बड़ा ब्रेक

2012 में फिल्म "कॉकटेल" के गाने "सेकेंड हैंड जवानी" ने नेहा को बॉलीवुड में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए जैसे "बोतल खोल," "जादू की झप्पी," और "लंदन ठुमकदा"।

प्यार में धोखा और फिर नए रिश्ते

नेहा का हिमांश कोहली से रिश्ता टूटने के बाद वे टूट गई थीं। लेकिन बाद में उनकी मुलाकात रोहनप्रीत सिंह से हुई, जिनसे उन्होंने शादी की। शादी के बाद भी नेहा ने अपने करियर पर ध्यान दिया और फिर से सफलता की ओर बढ़ीं।

ट्रोलिंग और विवादों का सामना

नेहा को उनकी हाइट, आवाज, और कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक बार कॉमेडी वीडियो में उनका मजाक उड़ाया गया था, जिस पर नेहा ने कड़ा रिएक्शन दिया। साथ ही कई बार उनके गानों की नकल करने के आरोप भी लगे।

मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद

मेलबर्न कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने और कम परफॉर्मेंस देने के आरोपों के कारण नेहा विवादों में रहीं। उन्होंने ऑर्गेनाइजर्स पर आरोप लगाए कि उन्हें उचित भुगतान और इंतजाम नहीं मिला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन