Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

करण जौहर का ‘डिजिटल डिटॉक्स’ : शाहरुख-आलिया समेत कई सितारों को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो; बोले- ऊर्जा बचानी है

News Affair Team

Fri, May 29, 2026

मुंबई.

फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है। इनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर सहित कई करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के बड़े नाम शामिल हैं।

इस बदलाव के बाद करण जौहर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यह संख्या करीब 1.8 करोड़ से घटकर 1.75 करोड़ के आसपास पहुंच गई है।

करण ने इस फैसले को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी में सफाई दी है। उन्होंने इसे ‘डिजिटल डिटॉक्स’ बताते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर अपना समय और ऊर्जा कम करना चाहते हैं। उनके अनुसार यह कदम मानसिक रूप से खुद को अधिक फोकस्ड रखने के लिए लिया गया है।

जिन्हें लॉन्च किया, उनसे भी किनारा किया

अनफॉलो की लिस्ट में उन सितारों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें करण जौहर ने इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में करण ने मेट गाला इवेंट में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना था, लेकिन अब वे उनके अकाउंट को भी अनफॉलो कर चुके हैं। फिलहाल उनके अकाउंट पर फॉलोइंग की संख्या बेहद कम रह गई है।

करण ने अपनी स्टोरी में लिखा,

यह कोई बड़ी खबर नहीं है, बस डिजिटल डिटॉक्स है। मैं यहां समय और एनर्जी कम करना चाहता हूं।

हालांकि उनके इस अचानक कदम से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़े एक्टर्स को भी अनफॉलो किया है। इनमें अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन जैसे नाम शामिल हैं, जो उनके प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन