Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

कमल हासन के बयान पर बढ़ा विवाद : कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी से नाराज़गी; ‘ठग लाइफ’ पर लगा बैन

News Affair Team

Sun, Jun 1, 2025

बेंगलुरु/चेन्नई.

अभिनेता कमल हासन के एक हालिया बयान में कन्नड़ भाषा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। उन्होंने चेन्नई में ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कहा था कि “कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है।” इस बयान से कन्नड़ समर्थकों में गुस्सा फूट पड़ा है। कई संगठनों ने बेंगलुरु के सिनेमाघरों में जाकर फिल्म ‘ठग लाइफ’ को न दिखाने की अपील की है।

इस बीच अभिनेता शिव राजकुमार ने अपनी मातृभाषा कन्नड़ के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा, “कन्नड़ मेरी पहली पसंद है, इसमें कोई शक नहीं। मैं इसके लिए अपनी जान भी दे सकता हूं।”

KFCC ने लगाया फिल्म पर बैन

कमल हासन ने अपने बयान को लेकर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “अगर मैं गलत हूं तो माफी मांगूंगा, लेकिन जब तक मुझे लगे कि मैंने कुछ गलत नहीं किया, तब तक माफी नहीं दूंगा।” इसके जवाब में कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने फिल्म ‘ठग लाइफ’ की राज्य में रिलीज पर रोक लगाने की घोषणा की है। KFCC अध्यक्ष एम. नरसिम्हालु ने कहा, “फिल्म रिलीज करनी है तो कमल हासन को माफी मांगनी होगी।”

पोस्टर जलाने पर कन्नड़ कार्यकर्ता गिरफ्तार

कमल हासन के बयान के विरोध में नम्मा करुणादा युवा सेना के अध्यक्ष रविकुमार पवित्र ने बेंगलुरु में फिल्म के पोस्टर जलाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला 28 मई की रात पैराडाइज सर्कल का है।

शिव राजकुमार मेरे परिवार जैसे, कन्नड़ तमिल से जुड़ी भाषा

फिल्म प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने शिव राजकुमार की ओर इशारा करते हुए कहा था, “वे मेरे परिवार जैसे हैं। आपकी भाषा तमिल से निकली है, आप भी हमारे ही हिस्से हैं।” इसी टिप्पणी को लेकर विवाद गहराया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और भाजपा का पलटवार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है, कमल हासन को इसकी जानकारी नहीं है।”

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने हासन पर कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “दूसरों की भाषा का अपमान करना असभ्य व्यवहार है।”

राजनेता भाषा पर चर्चा के योग्य नहीं

कमल हासन ने मुख्यमंत्री के बयान का जवाब देते हुए कहा, “भाषा का इतिहास मुझे इतिहासकारों ने सिखाया है। राजनेता इस विषय पर बोलने के योग्य नहीं हैं, मैं खुद को भी शामिल करता हूं। यह चर्चा विशेषज्ञों पर छोड़ देनी चाहिए।”

तमिलनाडु ने केंद्र को दी चेतावनी

कमल हासन का बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र और तमिलनाडु सरकार के बीच ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर टकराव चल रहा है। हासन ने कहा था, “तमिल भाषा हमारी पहचान है, लोग इसके लिए जान गंवा चुके हैं, इसके साथ मत खेलिए।”

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र को चेताया था, “अगर जबरन हिंदी थोपी गई, तो राज्य एक और भाषा युद्ध के लिए तैयार है।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन