Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

भारतीय नागरिकता लेने के बाद पाक सरकार ने दिखाया सख्त रवैया : अदनान सामी बोले-मां के जनाज़े में पाकिस्तान ने वीज़ा नहीं दिया; वॉट्सऐप पर देखा

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

मनोरंजन डेस्क.

मशहूर गायक अदनान सामी ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान सरकार की बेरुखी का दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने के बाद, जब उनकी मां का 2024 में निधन हुआ, तो उन्हें जनाज़े में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने का वीज़ा तक नहीं दिया गया।

7 अक्टूबर 2024 को अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान का निधन हो गया था। उस समय सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी: "हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान अब हमारे बीच नहीं रहीं... अल्लाह उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस में जगह दें... आमीन।"

"आप की अदालत" में किया खुलासा

टीवी शो ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से बात करते हुए, अदनान सामी भावुक हो गए। उन्होंने बताया- “मेरी मां का इंतकाल बहुत बड़ा सदमा था। मैं जनाज़े में शामिल होना चाहता था। भारत सरकार ने पूरी सहानुभूति दिखाई, लेकिन पाकिस्तान हाई कमीशन ने मेरा वीज़ा रिफ्यूज कर दिया। मैंने रो-रोकर कहा कि मेरी मां मर गई है... फिर भी नहीं जाने दिया। मैं उनका जनाज़ा वॉट्सऐप वीडियो पर देख रहा था…”

2016 में मिली थी भारतीय नागरिकता

अदनान सामी ने 2016 में पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता ली थी। इसके बाद पाकिस्तान में उनकी संपत्तियों पर भी कब्जा कर लिया गया था। उन्होंने कहा- “भारत ने मुझे सिर्फ सिटिजनशिप ही नहीं, प्यार, इज्ज़त और पद्मश्री जैसे सम्मान दिए। पाकिस्तान ने मुझे कभी कोई अवॉर्ड नहीं दिया।”

आतंकवाद और पाकिस्तान पर भी बोले सामी

जब रजत शर्मा ने पूछा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की चर्चा हुई थी, तो क्या उन्हें डर लगा?

इस पर सामी ने कहा- “बिल्कुल नहीं। मैंने जब भारत को चुना, तो पूरी तरह चुना। भारत ने मुझे अपनाया, मुझे सम्मानित किया। अब मैं यहीं का हूं।”

पाकिस्तान की 'राजनीतिक सज़ा'?

विशेषज्ञों का मानना है कि अदनान सामी को वीज़ा न देना पाकिस्तान सरकार की राजनीतिक नाराज़गी का संकेत है। अदनान की सफलता और भारत में लोकप्रियता शायद पाक सरकार को असहज करती है।

इंटरव्यू के अंत में अदनान ने कहा- “मां का जनाज़ा न देख पाने का दर्द ताउम्र रहेगा। पर मैं आज जहां हूं, वहां सुकून और इज़्ज़त है।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन