Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th August 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट; एक दिन में सावन सोमवार और सवारी भी

CM मोहन यादव बोले- प्रतिभाओं को मिलेगा मंच; खेल बजट बढ़ाना खुशी देता है

अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका; खाली सीटों पर ले सकेंगे दाखिला

पहली बार टेस्ट जीता; 57 रन का टारगेट 9 विकेट से चेज किया, हसन-मिराज रहे हीरो

महिला कर्मचारी की जांघ में लगी, दूसरे के हाथ में घुसे छर्रे; यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल और 21 कारतूस मिले

किराएदार-घरेलू सहायकों का वेरिफिकेशन अब मोबाइल से : थाने जाने की जरूरत नहीं; समाधान ऐप से ऐसे करें आवेदन

News Affair Team

Sun, Aug 16, 2026

रायपुर.

किराएदार या घरेलू सहायक रखने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। अब इनके पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सत्यापन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए ‘समाधान ऐप’ शुरू किया है। इसके जरिए मकान मालिक घर बैठे किराएदार और घरेलू सहायकों का सत्यापन कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

पुलिस के मुताबिक, बढ़ते शहरीकरण के साथ दूसरे शहरों और राज्यों से बड़ी संख्या में लोग किराए पर रह रहे हैं। वहीं घरों में घरेलू सहायकों, ड्राइवर, केयरटेकर और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति भी होती है। ऐसे में उनकी पहचान और पृष्ठभूमि का सत्यापन सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

दूसरे राज्य में अपराध कर छिपने वालों की भी हो सकेगी पहचान

पुलिस का कहना है कि किराएदार और घरेलू कर्मचारियों का रिकॉर्ड उपलब्ध होने से आपराधिक घटनाओं की जांच में भी मदद मिलेगी। खासकर दूसरे राज्यों में अपराध करने के बाद रायपुर में पहचान छिपाकर रहने वाले आरोपियों की जानकारी जुटाने में यह प्रक्रिया उपयोगी हो सकती है।

पुलिस ने लोगों से की सत्यापन की अपील

रायपुर पुलिस ने मकान मालिकों से अपने यहां रहने वाले किराएदारों और काम करने वाले घरेलू कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे अपराध की रोकथाम के साथ किसी घटना के बाद संदिग्धों की पहचान और जांच में भी पुलिस को मदद मिलेगी।

पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप ने कहा

परिवार की सुरक्षा के लिए किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का सत्यापन जरूरी है। डिजिटल सुविधा शुरू होने से लोगों के लिए यह प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन