Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

तेलीबांधा तालाब में वीर सावरकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव : कांग्रेस बोली- ये महापुरुषों और स्थानीय संस्कृति का अपमान; माता कर्मा की लगे प्रतिमा

News Affair Team

Fri, May 29, 2026

रायपुर.

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में वीर सावरकर की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। सावरकर स्मृति संस्था की ओर से नगर निगम को दिए गए आवेदन के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या अब तेलीबांधा तालाब का नाम बदलकर सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। यह छत्तीसगढ़ के महापुरुषों और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में माता कर्मा और तेलहीन माई जैसे जननायकों को अधिक सम्मान मिलना चाहिए।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अंग्रेजों के सामने झुकने की बात स्वीकार की, उनकी प्रतिमा लगाने की कोशिश की जा रही है, जो सही नहीं है।

सावरकर स्मृति मंच ने सौंपा ज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सावरकर स्मृति मंच के संयोजक इंजीनियर गिरधारी ने कहा कि संस्था की ओर से महापौर और संस्कृति विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है। उनका कहना है कि रायपुर में पहले से कई महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं, ऐसे में वीर सावरकर की प्रतिमा भी लगनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि तेलीबांधा तालाब को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यदि यहां लाइट शो जैसी सुविधा विकसित की जाती है तो यह स्थान पर्यटन के लिहाज से और आकर्षक बन सकता है।

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव पहले मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्णय नगर निगम की सामान्य सभा में लिया जाएगा।

गौरतलब है कि तेलीबांधा तालाब रायपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां 82 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित है, जिससे यह स्थान शहर की पहचान बन चुका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन