Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

शिव पर सोशल मीडिया टिप्पणी से रायपुर में बवाल : बजरंग दल ने क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी के घर का घेराव किया; अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

News Affair Team

Sat, Aug 8, 2026

रायपुर.

भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद रायपुर में शुक्रवार को विवाद बढ़ गया। भाजपा और छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अरुण पन्नालाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में जवान तैनात किए। बाद में पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल नाम के व्यक्ति के पेज से भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल की ओर से भी कथित तौर पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाने का आरोप है।

पोस्ट और कमेंट सामने आने के बाद भाजपा तथा हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामला तूल पकड़ता गया और शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ता अरुण पन्नालाल के घर के बाहर पहुंच गए।

घर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।

किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए घर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया।

अमित चिमनानी बोले- टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष समय है। ऐसे समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करना श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को भड़काने या किसी समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बजरंग दल ने भी कार्रवाई की मांग की

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अरुण पन्नालाल पर हिंदू आस्था के अपमान का आरोप लगाया। सैनी ने अरुण पन्नालाल के खिलाफ अन्य आरोप भी लगाए और पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस जांच में सामने आएंगे पोस्ट और कमेंट के तथ्य

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट और कमेंट की जांच के साथ यह भी देखा जा रहा है कि किन धाराओं के तहत कार्रवाई बनती है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन