Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

बीच सड़क पर लड़के-लड़कियों में मारपीट : रायपुर में युवक-युवतियों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे; वीडियो वायरल, लेकिन FIR दर्ज नहीं

News Affair Team

Fri, Jun 6, 2025

रायपुर.

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट इलाके में युवक-युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो-तीन लड़कों और चार-पांच लड़कियों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ लड़कियां महादेव घाट इलाके से गुजर रही थीं, तभी वहां मौजूद कुछ लड़कों से किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। हैरानी की बात यह रही कि लड़कियों ने भी पीछे हटने के बजाय लड़कों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें जमकर पीटा।

हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

कई लड़कियां घायल, एक की उंगली में आई गंभीर चोट

घटना में कई लड़कियों को चोटें आई हैं। एक लड़की की उंगली में गंभीर चोट बताई जा रही है, वहीं दूसरी लड़की के चेहरे पर चोट पहुंची है। अन्य लड़कियों को भी मामूली रूप से घायल होने की खबर है। फिलहाल सभी का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।

वजह अब तक साफ नहीं, पुलिस जांच में जुटी

इस मारपीट की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद किसी व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर हुआ था, जबकि कुछ इसे अचानक भड़का हुआ झगड़ा बता रहे हैं।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज वायरल वीडियो के आधार पर सभी पक्षों की पहचान की जा रही है जल्द ही दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन