Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

रक्षाबंधन पर दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन : 27 से 29 अगस्त तक 3 दिन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे; बिलासपुर समेत सभी स्टेशनों पर ठहराव

News Affair Team

Wed, Aug 26, 2026

बिलासपुर.

रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को दोनों दिशाओं में चलेगी और तीन दिनों में कुल 3-3 फेरे लगाएगी। खास बात यह है कि ट्रेन का मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे रक्षाबंधन पर भाई-बहनों और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

10 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल और गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग स्पेशल का परिचालन 27 से 29 अगस्त तक किया जाएगा। ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे। इनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 SLRD कोच शामिल हैं।

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों पर पहुंचने का समय:

  • बिलासपुर: 14:45 बजे

  • अकलतरा: 15:27 बजे

  • जांजगीर-नैला: 15:44 बजे

  • चांपा: 15:55 बजे

  • बाराद्वार: 16:13 बजे

  • सक्ती: 16:59 बजे

  • खरसिया: 17:16 बजे

  • रायगढ़: 19:00 बजे

ट्रेन मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी रुकेगी।

रायगढ़ से शाम 7:40 बजे वापसी

गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को रायगढ़ से शाम 19:40 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों का समय:

  • खरसिया: 20:13 बजे

  • सक्ती: 20:30 बजे

  • बाराद्वार: 20:43 बजे

  • चांपा: 21:00 बजे

  • जांजगीर-नैला: 21:12 बजे

  • अकलतरा: 21:25 बजे

  • बिलासपुर: 22:20 बजे

  • दुर्ग: अगले दिन 02:00 बजे

रक्षाबंधन पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

रेलवे ने त्योहार के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन के संचालन से दुर्ग, बिलासपुर, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन