Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

9th June 2026

ब्रेकिंग

अब जनता की शिकायत सीधे सरकार तक; पहले ही दिन 3500 से अधिक कॉल

सड़क पर तड़पते रहे झुलसे लोग; अवैध रूप से रिहायशी इलाके में हो रहा था संचालित

साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले; पावर कंपनी का IPO और 240 ई-बसों को मंजूरी

पटना कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी; 20 जून को होगी अगली सुनवाई

1600 डिग्री तापमान का पिघला लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत; जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई CM हेल्पलाइन-1076 : अब जनता की शिकायत सीधे सरकार तक; पहले ही दिन 3500 से अधिक कॉल

News Affair Team

Tue, Jun 9, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित CM Helpline-1076 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर स्थित नियंत्रण केंद्र में हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और इसकी शुरुआत को सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के नागरिक अब टोल फ्री नंबर 1076, मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, निगरानी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता और शासन के बीच बनेगा सीधा संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान करना है तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इसी सोच को साकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के शुभारंभ के दौरान एक नागरिक पूना राम ठाकरे से सीधे फोन पर बातचीत भी की। उन्होंने उनकी समस्या की जानकारी ली और अधिकारियों को उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पहले ही दिन हजारों शिकायतें और सुझाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ी संख्या में लोगों ने इसका उपयोग किया। उनके अनुसार सुबह से लेकर कार्यक्रम तक 3500 से अधिक शिकायतें, सुझाव और समस्याएं दर्ज हो चुकी थीं।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा दर्शाता है कि जनता को अपनी बात सीधे शासन तक पहुंचाने के लिए एक प्रभावी मंच की आवश्यकता थी और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन उस जरूरत को पूरा करेगी।

शिकायतों की होगी लगातार मॉनिटरिंग

सरकार के अनुसार हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली प्रत्येक शिकायत की डिजिटल निगरानी की जाएगी। संबंधित विभागों को शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उसके अंतिम निपटारे तक निगरानी रखना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सुशासन अभियान को मिलेगी नई ताकत

राज्य सरकार का मानना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करेगी। इससे शासन की सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी बनेंगी तथा आम लोगों का सरकार पर भरोसा और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

राज्य में सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के बीच मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 को सरकार की एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन