Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th August 2026

ब्रेकिंग

‘विमल इलायची’ के विज्ञापन पर सवाल; पान मसाला के अप्रत्यक्ष प्रचार का आरोप

35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; 4 दिन और बरसेंगे बादल

दुरंतो एक्सप्रेस में 1.242 किलो गोल्ड मिला; दो आरोपी गिरफ्तार

सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी पर क्या होगा असर; जानें पूरी बात

TMC ऑफिस में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट में रेत टेंडर का जिक्र

बांगो डैम के 5 गेट खुले : 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; 4 दिन और बरसेंगे बादल

News Affair Team

Sun, Aug 16, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

इधर कोरबा में लगातार बारिश के कारण मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर डैम के 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे बसे 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

बांगो डैम के गेट से कूदा युवक, लापता

बांगो बांध के गेट खुले होने के बीच एक युवक ने पानी के तेज बहाव में छलांग लगा दी। बहाव में बहने के बाद से युवक लापता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन और पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

वहीं महासमुंद जिले के मुडमार बांध में 15 अगस्त को नहाते समय 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर की डूबने से मौत हो गई। वह पांच दोस्तों के साथ बांध घूमने गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला।

इन 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट

बांगो डैम से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला में अलर्ट जारी किया है।

कोटाडोल में 130 MM बारिश

पिछले 24 घंटे में कोटाडोल में सबसे ज्यादा 130 MM बारिश रिकॉर्ड हुई। शंकरगढ़ और पोड़ी-उपरोड़ा में 110-110 MM पानी गिरा। सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथनगर में 80-80 MM, जनकपुर-भरतपुर में 70 MM, जबकि बलरामपुर, वाड्रफनगर, चलगली और सामरी में 60-60 MM बारिश दर्ज की गई।

आज भी उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास बना लो-प्रेशर एरिया कमजोर होने की स्थिति में है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर एरिया बन सकता है। करीब 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश के आसपास शियर जोन भी बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर बने रहने की संभावना है।

रायपुर में बादल, बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने और बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.6°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22°C दर्ज किया गया।

सीजन में अब तक 9% कम बारिश

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक 668.8 MM बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 MM होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब तक 65.6 MM कम बारिश हुई है और कमी का स्तर 9% है। इसके बावजूद मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की कुल बारिश अभी सामान्य श्रेणी में है।

नारायणपुर में सबसे ज्यादा बारिश

जिलेवार आंकड़ों में नारायणपुर में 1043.9 MM बारिश दर्ज हुई है। यहां सामान्य बारिश 780.7 MM है, यानी सामान्य से 34% ज्यादा। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 948.2 MM, बीजापुर में 870.6 MM, जांजगीर में 857.3 MM और महासमुंद में 835.6 MM बारिश दर्ज हुई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 59% ज्यादा बारिश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य 598.2 MM के मुकाबले 948.2 MM बारिश हुई है। यानी यहां सामान्य से 59% ज्यादा बारिश हुई। वहीं नारायणपुर में 34%, मुंगेली में 32%, बलौदाबाजार में 28%, महासमुंद में 26% और जांजगीर में 24% ज्यादा बारिश हुई है।

सरगुजा में बारिश की सबसे ज्यादा कमी

प्रदेश में बारिश की सबसे बड़ी कमी सरगुजा में 51% है। यहां सामान्य 773.2 MM के मुकाबले 379.6 MM बारिश हुई है। इसके बाद जशपुर में 45%, बेमेतरा में 40%, कांकेर में 35%, सूरजपुर में 22% और बस्तर-कबीरधाम में 21-21% बारिश कम हुई है।

रायपुर में सामान्य से 13% ज्यादा बारिश

राजधानी रायपुर में 13 अगस्त तक 727.8 MM बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 641.9 MM है। यानी यहां सामान्य से 13% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश के 33 जिलों में 20 जिले सामान्य बारिश की स्थिति में हैं, जबकि 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन