Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

7th June 2026

ब्रेकिंग

पिता की मौत के बाद बेटी ने संभाला स्टेयरिंग; परिवार की जिम्मेदारी के साथ चुका रही कर्ज

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद; शिवपाल बोले- गोरक्षा की लड़ाई में साथ

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम; श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

3 दिन मां के शव के साथ घर में ही रहा मासूम; 6 किमी दूर पति ने भी दी जान

असहमति से जुड़े प्रश्न को मॉडरेटर ने रोका;भारतीय उच्चायोग ने कहा- चर्चा में बाधा स्वीकार्य नहीं

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का भारत ‘ए’ टीम में चयन : घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम; श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

News Affair Team

Sat, Jun 6, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत ‘ए’ टीम में किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें छत्तीसगढ़ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को भी जगह मिली है।

आयुष के चयन की खबर सामने आते ही प्रदेश के क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों, कोचों और पूर्व खिलाड़ियों ने इसे छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष को पहली बार भारत ‘ए’ जैसी प्रतिष्ठित टीम में मौका मिला है।

रणजी ट्रॉफी में दिखाया दम

22 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उनकी शानदार पारियों ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक खेले गए 19 मुकाबलों की 34 पारियों में उन्होंने 1430 रन बनाए हैं। लगभग 48 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने 4 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रन रहा, जो लंबी पारी खेलने की उनकी क्षमता को दर्शाता है।

दिल्ली के खिलाफ खेली यादगार पारी

हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेली गई 183 रन की पारी को उनके चयन का अहम आधार माना जा रहा है। इस पारी में उन्होंने तकनीक, धैर्य और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन मिश्रण दिखाया था।

विजय हजारे ट्रॉफी में भी आयुष ने महत्वपूर्ण मौकों पर टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलीं। 78 और 49 रन की पारियों ने सीमित ओवर क्रिकेट में उनकी क्षमता को भी साबित किया।

CCPL में बनाया रिकॉर्ड

आयुष इन दिनों छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीजन में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है।

बस्तर बायसन के खिलाफ उन्होंने 147 रन की तूफानी पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया। इस पारी में उनके बल्ले से 13 चौके और 11 छक्के निकले। यह CCPL के इतिहास का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर माना जा रहा है।

रिकॉर्ड पारी के बाद अगले मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक जड़कर अपनी शानदार लय बरकरार रखी और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत ‘ए’ टीम में देश के कई उभरते खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

टीम में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, एन. जगदीशन, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और शैक रशीद जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अवसर मिला है। चयनकर्ताओं का मानना है कि यह दौरा भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई पहचान

आयुष पांडे का भारत ‘ए’ टीम में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट के विकास का भी संकेत माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य के खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहे हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आयुष श्रीलंका दौरे पर अपने प्रदर्शन को दोहरा पाए, तो उनके लिए भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे भी खुल सकते हैं। फिलहाल पूरा छत्तीसगढ़ इस युवा बल्लेबाज से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए है।

भारत ‘ए’ टीम में चयन के साथ ही आयुष पांडे ने अपने करियर का अब तक का सबसे बड़ा पड़ाव हासिल कर लिया है। अब निगाहें श्रीलंका दौरे पर उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन