Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

प्रेम प्रसंग में युवक की चाकू से गोदकर हत्या : रायपुर में बचपन के दोस्तों में गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ झगड़ा; बोरी में भरकर खदान में फेंकी लाश

News Affair Team

Sat, Jul 26, 2025

रायपुर.

रायपुर में दो दोस्तों ने प्रेम प्रसंग को लेकर अपने तीसरे दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिर शव को बोरी में भरकर पत्थर डालकर पानी से भरी खदान में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

 पुलिस के अनुसार, दिनेश मानिकपुरी (20) को उसके दो बचपन के दोस्त साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) 24 जुलाई को स्कूटी पर बैठाकर खदान के पास ले गए। तीनों ने वहां बैठकर शराब पी। इसी दौरान एक गांव की लड़की को लेकर बहस हुई, जो बाद में हिंसा में बदल गई।

आरोपियों ने चाकू से दिनेश के गले और पेट में कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान हो सके, इसलिए चेहरे और सिर को पत्थर से कुचला गया और फिर लाश को बोरी में भरकर पत्थर डालकर खदान की डबरी में फेंक दिया।

 खदान में तैरती मिली बोरी में बंद लाश

24 जुलाई की शाम किसी व्यक्ति ने बेंद्री गांव के पत्थर खदान में तैरती बोरी में एक पैर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और FSL टीम ने जांच शुरू की तो शव 3-4 दिन पुराना निकला। सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें थीं और शरीर सड़ चुका था।

बाद में मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने पड़ताल में पता लगाया कि दिनेश को आखिरी बार साहेब और सोहन के साथ देखा गया था। पूछताछ में दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल कर ली।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक्टिवा स्कूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रायपुर में अपराध का बढ़ता ग्राफ

  • जनवरी 2025 से अब तक: 30 हत्याएं

  • सिर्फ पिछले 7 दिन: 6 हत्या

  • पिछले 3 साल में: 220 मर्डर केस

ज्यादातर मामलों में आपसी रंजिश, प्रेम प्रसंग और नशे में चाकू से हत्या की गई है।

ऑनलाइन हथियार बन रहे अपराध का कारण

नवा रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला के मुताबिक, अब ज्यादातर हत्या के केस नशे की हालत में हो रहे हैं। अपराधी ऑनलाइन साइट्स से चाकू मंगवा रहे हैं। वे असली मोबाइल नंबर देते हैं, लेकिन पते फर्जी होते हैं, जिससे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन