Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th March 2026

ब्रेकिंग

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

लाइन में खड़ा प्रदेश, लकड़ी के चूल्हे पर लौटती रसोई; ब्लैक मार्केटिंग और सियासत का धुआं

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

उत्तराखंड में मनेगा 'देवभूमि रजतोत्सव' : राज्य स्थापना दिवस पर होंगे सालभर कार्यक्रम; 6 नवंबर को दिल्ली, देहरादून से शुरुआत

News Affair Team

Sun, Oct 27, 2024

देहरादून.

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर इस बार पूरे साल कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण और फिर 7 नवंबर को देहरादून से होगी। राज्य सरकार ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को 'देवभूमि रजतोत्सव' नाम दिया है। 2025 में कुमाऊं मंडल में इसका समापन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये उत्तराखंड रजतगाथा है। जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और विकास में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्यावरणविदों, राज्य आंदोलनकारियों सभी को भागीदार बनाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस को लेकर बैठक ली।

जानिए कब-कब क्या होंगे कार्यक्रम

  • 6 नवंबर : दिल्ली में उत्तराखंड भवन का लोकार्पण

  • 7 नवंबर : देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन

  • 9-12 नवंबर : देवभूमि रजतोत्सव कार्यक्रम

खेल-कूद, सम्मेलन, कैंप-शिविर भी लगेंगे

CM धामी ने कहा कि, आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेलकूद, स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक क्विज, महिला, किसान, वेंडर,स्वच्छकार, युवा, प्रवासियों सभी के लिए विशेष सम्मेलन, शिविर और कैंप लगाए जाएं।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दीपेंद्र चौधरी व विनोद कुमार सुमन,आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन