Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th August 2026

ब्रेकिंग

आंतें बोरी में भरीं, आधा लीवर-किडनी गायब; पत्नी बोली- ‘सिर पर काली माता आ गई थी’

बनेगा डिजिटल ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ पोर्टल; खोए लोगों-सामान का रिकॉर्ड होगा एक जगह

प्रोफेसर पिता ने DM से की शिकायत; बोले- बीमारी हुई तो जिम्मेदार कौन?

56 साल का इंतजार खत्म, सितंबर में उद्घाटन; 13 दिन चलेगा भारतीय संस्कृति का उत्सव

MP में 62 KM पैदल कलेक्टर से मिलने निकले छात्र; हॉस्टल की बदहाली समेत कई शिकायतें

पति के पेट पर 37 CM का चीरा लगाकर हत्या : आंतें बोरी में भरीं, आधा लीवर-किडनी गायब; पत्नी बोली- ‘सिर पर काली माता आ गई थी’

News Affair Team

Mon, Aug 24, 2026

कुरुक्षेत्र.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिहोवा रोड क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा मिला। उसकी आंतें बाहर निकली हुई थीं, जिन्हें महिला प्लास्टिक की बोरी में भर रही थी।

इसी दौरान मकान मालिक मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर महिला छत से नीचे कूद गई। पुलिस ने उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पोस्टमॉर्टम में मृतक के शरीर से करीब आधा लीवर और दाईं किडनी गायब मिली है। पुलिस हत्या की वजह के साथ इन अंगों के गायब होने की भी जांच कर रही है।

मकान मालिक ने देखा- बोरी में आंतें भर रही थी महिला

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। वह करीब एक साल से कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास किराए के मकान में पत्नी विमला देवी के साथ रह रहा था। वह पास की एक RO वाटर ट्रेडिंग कंपनी में काम करता था।

मकान मालिक रिंकू के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे कमरे से पति-पत्नी के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। वह ऊपर पहुंचा तो राजेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके पेट पर गहरा घाव था और आंतें बाहर निकली हुई थीं।

रिंकू ने बताया कि विमला उन आंतों को एक प्लास्टिक की बोरी में डाल रही थी। उसे देखते ही महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई। पुलिस को मौके से छोटे-बड़े तीन चाकू मिले हैं।

महिला ने आसपास के लोगों से कही ‘काली माता’ वाली बात

मकान मालिक की मां अमरो देवी ने बताया कि घटना के बाद विमला आसपास के लोगों से कह रही थी कि ‘मेरे सिर पर काली माता आ गई थी, इसलिए मैंने राजेश को मार दिया।’ पुलिस अभी इस दावे को हत्या का कारण नहीं मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही वारदात के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी।

तीसरी पत्नी थी विमला, दोनों ने की थी लव मैरिज

राजेश और विमला ने सीतापुर में प्रेम विवाह किया था। यह राजेश की तीसरी शादी थी। पहली दो पत्नियों से उसका तलाक हो चुका था। करीब एक साल पहले वह विमला के साथ कुरुक्षेत्र आकर रहने लगा था।

दोनों की कोई संतान नहीं थी। मकान मालिक के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी होता था। हालांकि झगड़े की वजह क्या थी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

शराब को लेकर भी होता था विवाद

राजेश के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि राजेश शराब पीने का आदी था। वह कई बार दिन में भी शराब पी लेता था। उसकी पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी। हालांकि साथी के मुताबिक, राजेश ने कभी पत्नी के साथ किसी गंभीर विवाद की बात नहीं बताई थी।

पड़ोसी बोले- कमरे में रहती थी, कच्चे चावल-चीनी खाते देखा

पड़ोसियों के मुताबिक विमला ज्यादा समय कमरे में ही रहती थी और आसपास के लोगों से बहुत कम बातचीत करती थी। कुछ लोगों ने उसे कई बार कच्चे चावल और चीनी खाते हुए भी देखा था। मकान के आसपास ज्यादा आबादी नहीं है। एक तरफ खाली प्लॉट और दूसरी तरफ बगीचा है। पास में एक धर्मशाला भी है।

फोरेंसिक जांच में 37 सेंटीमीटर का घाव

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि शव की जांच के दौरान पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा मिला। आंतें बाहर निकली हुई थीं। जांच में मृतक का करीब आधा लीवर और एक किडनी गायब मिली। ये अंग कहां गए, इसका पता लगाने और उन्हें बरामद करने की जिम्मेदारी पुलिस की है।

आरोपी पत्नी अस्पताल में, डिस्चार्ज के बाद पूछताछ

केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू के मुताबिक, वारदात के बाद महिला ने छत से छलांग लगा दी थी। गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। वह लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। हत्या की असली वजह, वारदात का पूरा घटनाक्रम और मृतक के शरीर से गायब अंगों का रहस्य पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन