Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

13th March 2026

ब्रेकिंग

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

लाइन में खड़ा प्रदेश, लकड़ी के चूल्हे पर लौटती रसोई; ब्लैक मार्केटिंग और सियासत का धुआं

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

देश में बदला मौसम का मिजाज : 17 राज्यों में मानसून की दस्तक; कई जगह बारिश और तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली/ लखनऊ/रायपुर/ भोपाल.

  • यूपी के 8 शहरों में तेज बारिश, पूर्वांचल में बादल छाए, 50 जिलों में अलर्ट

  • एमपी के छतरपुर में बारिश-आंधी, सीएम का दौरा रद्द, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • छत्तीसगढ़ में 16 दिन पहले मानसून की एंट्री, आज भी सभी जिलों में अलर्ट

देशभर में मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अब तक देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं राजस्थान के बूंदी जिले में भीषण गर्मी के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हीटवेव बताया गया है।

राजस्थान: गर्मी का कहर

बूंदी में तापमान 45 डिग्री के पार जाने की आशंका है। मौसम विभाग ने हीटवेव और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश: बारिश और बिजली गिरने से दो बहनों की मौत

यूपी में मौसम में अचानक बदलाव आया है। लखनऊ, मिर्जापुर, नोएडा समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। लखनऊ में सुबह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

  • मिर्जापुर में बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए।

  • लखनऊ में ठंडी हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

  • मौसम विभाग ने 50 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, कानपुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर, रामपुर, नोएडा और फर्रुखाबाद में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश नोएडा में हुई, जहां 2 मिमी पानी बरसा। वहीं, मिर्जापुर में तेज बारिश के दौरान 8 लोगों पर बिजली गिर गई। इसमें 2 सगी बहनों की मौत हो गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- 31 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

छत्तीसगढ़: 64 साल में पहली बार मई में मानसून

छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की एंट्री हो गई है। 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था।

  • छत्तीसगढ़ में 16 दिन पहले मानसून ने दस्तक दी है।

  • सामान्यत: मानसून 13 जून को आता है, लेकिन इस बार 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया।

  • बीते 6 दिनों में 4380 मिमी बारिश हुई, जो मई की सामान्य बारिश से 9.73 गुना ज्यादा है।

  • आज पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी है।

फिलहाल मानसून जगदलपुर पहुंचा है। दो दिनों के भीतर ये रायपुर पहुंच सकता है। और इसके बाद अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा समय से पहले मानसून की एंट्री से मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को पूरे प्रदेश में 1540 मिमी बारिश हुई है। आज भी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है।

मध्य प्रदेश: भारी बारिश और आंधी का दौर

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, छतरपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हो रही है। गुरुवार को खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

मध्यप्रदेश में अगले कुल घंटों में कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर, सागर, पांढुर्णा, दमोह और रायसेन में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। श्योपुर में तेज बारिश भी हो रही है।

  • 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छतरपुर दौरा बारिश के कारण रद्द हुआ।

  • मौसम विभाग ने 4 दिन तक आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

इसी तरह आगर-मालवा, मुरैना, नीमच, गुना, शाजापुर, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडौरी, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, नरसिंहपुर और उमरिया में भी बारिश होने का अलर्ट है।

दिल्ली-NCR: 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अनुमान

राजधानी दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

  • मौसम विभाग ने 31 मई तक अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर और पूर्व भारत: बारिश और बाढ़ की आशंका

  • पश्चिम बंगाल: आज मानसून की एंट्री की संभावना। 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

  • ओडिशा: 13 दिन पहले ही मानसून पहुंचा। समुद्री तूफानों की चेतावनी के बीच मछुआरों को समंदर में जाने की सलाह।

  • असम: 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ की चेतावनी।

  • मिजोरम: भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल बंद लैंडस्लाइड की संभावना अधिक।

क्यों बदला मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसी कारण उत्तर भारत और मध्य भारत में मौसम असामान्य रूप से सक्रिय हो गया है।

इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक:

  • जून से सितंबर तक देशभर में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश का अनुमान।

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10% और पश्चिमी यूपी में 12% ज्यादा बारिश की संभावना है।

  • यूपी में मानसून 18 जून तक एक्टिव हो जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन