Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th August 2026

ब्रेकिंग

प्रोफेसर पिता ने DM से की शिकायत; बोले- बीमारी हुई तो जिम्मेदार कौन?

56 साल का इंतजार खत्म, सितंबर में उद्घाटन; 13 दिन चलेगा भारतीय संस्कृति का उत्सव

MP में 62 KM पैदल कलेक्टर से मिलने निकले छात्र; हॉस्टल की बदहाली समेत कई शिकायतें

27-29 अगस्त तक रोडवेज में मुफ्त सफर; एक पुरुष सहयात्री भी फ्री

बिजली गिरने से महिला की मौत, नदी में बहने से 3 बच्चों की जान गई; 7 दिन बारिश का दौर

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा : 27-29 अगस्त तक रोडवेज में मुफ्त सफर; एक पुरुष सहयात्री भी फ्री

News Affair Team

Mon, Aug 24, 2026

लखनऊ.

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। त्योहार पर मायके जाने वाली महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में तीन दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। महिला के साथ यात्रा करने वाला एक पुरुष सहयात्री भी मुफ्त सफर कर सकेगा।

नगर विकास विभाग की 900 से ज्यादा बसों में भी महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रक्षाबंधन पर परिवहन और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

26 से 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

रक्षाबंधन को देखते हुए परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस दौरान निगम की सभी उपलब्ध बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा-

त्योहार पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार के पास जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी को परेशानी न हो।

प्राइवेट बस, टैक्सी और ऑटो में मनमाना किराया नहीं

सरकार ने निजी बसों, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों में 25 अगस्त तक वाहन यूनियनों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली या यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर कार्रवाई होगी। टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन भी कराया जाएगा।

अयोध्या, मथुरा-वृंदावन समेत धार्मिक स्थलों पर खास इंतजाम

रक्षाबंधन के दौरान अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, प्रयागराज और विंध्याचल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। बस स्टेशनों पर CCTV, पेयजल, साफ-सफाई और फर्स्ट एड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतीक्षालयों में रोशनी और पंखों की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।

रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

त्योहार के दौरान बसों का संचालन सुचारु रखने के लिए अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। परिवार में मृत्यु या कर्मचारी की बीमारी जैसी विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं मिलेगा। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी बिना अनुमति कार्यस्थल से अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

1,800 किमी बस चलाने पर चालक-परिचालक को ₹1,200 बोनस

रक्षाबंधन के छह दिनों में 1,800 किमी बस चलाने वाले चालक-परिचालक को ₹1,200 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक और परिचालक 1,800 किमी से ज्यादा बस चलाते हैं तो अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में रोज ड्यूटी करने वाले तकनीकी कर्मचारियों को भी ₹500 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

लखनऊ-कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसें

रक्षाबंधन के दौरान लखनऊ और कानपुर के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली बसों के शुरुआती पॉइंट पर अगर 60% यात्री मौजूद होंगे तो जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए गाजियाबाद, मेरठ और मुरादाबाद तथा दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होकर जाने वाले मार्गों पर भी बस संचालन को लेकर प्रतिबंधों में जरूरत के मुताबिक बदलाव किया जाएगा।

28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं

इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह 8:31 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहने की बात कही जा रही है। ऐसे में बहनें शुभ समय में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन