Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th August 2026

ब्रेकिंग

यूनिफॉर्म सभी के लिए समान, व्यक्तिगत पसंद से ड्रेस कोड नहीं बदल सकता; नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज

रक्षाबंधन से पहले साय सरकार का बहनों को गिफ्ट; 67.28 लाख महिलाओं के खातों में ₹631 करोड़ ट्रांसफर

दोस्तों के साथ मशरूम लेने जंगल गया था, झाड़ियों में घात लगाकर बैठी थी; गर्दन जबड़े में दबोची

पाटन में ED कार्रवाई का जिक्र; कहा- एक कार्रवाई से बेटे की पहचान बदल गई

16 साल की छात्रा का आरोप- वॉट्सऐप पर ‘Hi’ भेजकर जिम बुलाया; गोद में बैठाया

मंदसौर में करणी सेना का उग्र प्रदर्शन : राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में एसपी ऑफिस का घेराव; वाटर कैनन से हालात काबू में

admin

Sun, Jul 6, 2025

मंदसौर.

शनिवार को करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। दिनभर चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शेरपुर को हिरासत में लिया और रविवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कही।

जीवन सिंह शेरपुर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उनके साथियों ने शराब ठेके पर जाकर कर्मचारियों से ₹1 लाख प्रति माह की रंगदारी मांगी। जब कर्मचारियों ने इनकार किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक गालियां दी गईं। यह घटना 26 जून को भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव में हुई थी, जिस पर उसी दिन एफआईआर दर्ज की गई थी।

मारपीट का वीडियो वायरल, गिरफ्तारी वारंट जारी

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मंदसौर कोर्ट ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन शेरपुर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने लगे और गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।

पीड़ित बोले – जान से मारने की धमकी दी गई, जातिगत अपशब्द कहे गए

पीड़ित कर्मचारी ऋतिक ने बताया कि तीन लोग – पुष्पेंद्र, इंद्रपाल और नागेंद्र सिंह – ऑफिस में घुसे और ₹1 लाख महीने की मांग की। इनकार करने पर मारपीट की गई और धमकाया गया कि "हम जीवन सिंह शेरपुर के आदमी हैं"। इस हमले में एक अन्य कर्मचारी पुष्कर गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस बोली– कानून के तहत होगी कार्रवाई, सात पर दर्ज है मामला

एसपी अभिषेक आनंद के अनुसार, इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है – जीवन सिंह शेरपुर, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। शेरपुर के खिलाफ पूर्व में भी मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शेरपुर का बयान – प्रशासन रच रहा है साजिश, झूठे केस दर्ज किए जा रहे

जीवन सिंह शेरपुर ने अपने बचाव में कहा कि प्रशासन उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है। उनका दावा है कि वह आरोपियों को पहचानते जरूर हैं, लेकिन उनका उन घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश बताया।

शेरपुर ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह 5 जुलाई को अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे, जो प्रदर्शन के रूप में सामने आया।

स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस सतर्क

विरोध प्रदर्शन के बाद मंदसौर में माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्कता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में करणी सेना का आंदोलन और तेज हो सकता है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती भी कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन