Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

25th August 2026

ब्रेकिंग

यूनिफॉर्म सभी के लिए समान, व्यक्तिगत पसंद से ड्रेस कोड नहीं बदल सकता; नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज

रक्षाबंधन से पहले साय सरकार का बहनों को गिफ्ट; 67.28 लाख महिलाओं के खातों में ₹631 करोड़ ट्रांसफर

दोस्तों के साथ मशरूम लेने जंगल गया था, झाड़ियों में घात लगाकर बैठी थी; गर्दन जबड़े में दबोची

पाटन में ED कार्रवाई का जिक्र; कहा- एक कार्रवाई से बेटे की पहचान बदल गई

16 साल की छात्रा का आरोप- वॉट्सऐप पर ‘Hi’ भेजकर जिम बुलाया; गोद में बैठाया

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी : रक्षाबंधन से पहले साय सरकार का बहनों को गिफ्ट; 67.28 लाख महिलाओं के खातों में ₹631 करोड़ ट्रांसफर

News Affair Team

Tue, Aug 25, 2026

बालोद.

रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को साय सरकार ने आर्थिक सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 अगस्त को बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की।

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 67 लाख 28 हजार 918 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपए ट्रांसफर किए। पात्र महिलाओं के खाते में 1,000 रुपए की राशि DBT के जरिए पहुंचाई गई। सरकार ने इसे रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए आर्थिक उपहार बताया है।

राखी से पहले जरूरतें पूरी कर सकेंगी महिलाएं

सरकार के मुताबिक महतारी वंदन की राशि महिलाओं को त्योहार से पहले अपनी जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद देगी। नियमित रूप से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल महिलाएं घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कामों में कर रही हैं।

कुछ महिलाओं ने योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग सिलाई-कढ़ाई और छोटे कारोबार जैसी गतिविधियां शुरू करने में भी किया है। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है।

महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर फोकस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार महतारी वंदन योजना के साथ लखपति दीदी समेत दूसरी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।

सरकार ने पात्र महिलाओं की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहें। बस्तर संभाग में ई-केवाईसी को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया गया है।

मार्च 2024 से लागू है योजना

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू हुई थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता DBT के जरिए बैंक खाते में दी जाती है। योजना में स्थानीय स्तर पर पात्र विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को लाभ दिया जाता है। विवाहित महिला के लिए आवेदन वाले वर्ष की 1 जनवरी को उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

किन दस्तावेजों की जरूरत?

योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते जैसी जरूरी जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है। बैंक खाते और मोबाइल नंबर को संबंधित प्रक्रिया के अनुसार लिंक रखना जरूरी है।

सामाजिक पेंशन पाने वाली महिलाओं के लिए भी प्रावधान

यदि कोई महिला सामाजिक सहायता पेंशन योजना के तहत 1,000 रुपए से कम पेंशन प्राप्त कर रही है, तो महतारी वंदन योजना में पेंशन और 1,000 रुपए के बीच की अंतर राशि का भुगतान किए जाने का प्रावधान है।

उदाहरण के तौर पर किसी महिला को सामाजिक सहायता पेंशन के तहत 600 रुपए मिलते हैं, तो पात्रता के अनुसार महतारी वंदन योजना से 400 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जा सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन