Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

25th August 2026

ब्रेकिंग

यूनिफॉर्म सभी के लिए समान, व्यक्तिगत पसंद से ड्रेस कोड नहीं बदल सकता; नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज

रक्षाबंधन से पहले साय सरकार का बहनों को गिफ्ट; 67.28 लाख महिलाओं के खातों में ₹631 करोड़ ट्रांसफर

दोस्तों के साथ मशरूम लेने जंगल गया था, झाड़ियों में घात लगाकर बैठी थी; गर्दन जबड़े में दबोची

पाटन में ED कार्रवाई का जिक्र; कहा- एक कार्रवाई से बेटे की पहचान बदल गई

16 साल की छात्रा का आरोप- वॉट्सऐप पर ‘Hi’ भेजकर जिम बुलाया; गोद में बैठाया

ATR में बाघिन ने युवक को मार डाला : दोस्तों के साथ मशरूम लेने जंगल गया था, झाड़ियों में घात लगाकर बैठी थी; गर्दन जबड़े में दबोची

News Affair Team

Tue, Aug 25, 2026

मुंगेली.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में बाघिन के हमले में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्राम बांधा निवासी धरमजीत घृतलहरे सोमवार को चार दोस्तों के साथ जंगल में करील-पुटू (मशरूम) लेने गया था। इसी दौरान घने जंगल में झाड़ियों के बीच मौजूद बाघिन ने उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघिन ने धरमजीत की गर्दन अपने जबड़ों में दबोच ली। गंभीर चोट और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक और उसके साथी टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए थे। वन विभाग के अनुसार, इलाके में एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है, जिसके चलते वह अपने क्षेत्र में ज्यादा आक्रामक हो सकती है।

दोस्तों के सामने बाघिन ने गर्दन दबोची

जानकारी के मुताबिक धरमजीत घृतलहरे अपने साथियों भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ घृतलहरे और रामफल घृतलहरे के साथ जंगल गया था। सभी जंगल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने वन विभाग को बताया कि अचानक बाघिन ने धरमजीत पर हमला कर दिया। उसने युवक की गर्दन को जबड़ों में दबोच लिया। बाघिन के आक्रामक व्यवहार के कारण उसके साथी उसे बचाने के लिए आगे नहीं बढ़ सके।

हमले के बाद साथियों ने तत्काल वन विभाग और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

शावकों के कारण आक्रामक थी बाघिन

अचानकमार टाइगर रिजर्व के SDO समीर जोनाथन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 2 से 3 बाघ सक्रिय हैं। इनमें एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है।

वन विभाग के मुताबिक शावकों की मौजूदगी में बाघिन अपने इलाके को लेकर अधिक सतर्क और आक्रामक हो सकती है। इसी दौरान जंगल में लोगों के पहुंचने पर उसने हमला किया।

प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित और अंदरूनी इलाकों में नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है।

वन विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगल में वन्यजीवों की गतिविधि वाले इलाकों में जाने से बचें और किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें।

ATR में पहले भी हो चुके हैं मानव-वन्यजीव संघर्ष

अचानकमार टाइगर रिजर्व और आसपास के इलाकों में पहले भी मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आती रही हैं।

  • 2026: बांधा क्षेत्र में 24 अगस्त को बाघ के हमले में युवक की मौत।

  • 2024: बांधा के पास बाघ के हमले में एक युवक की मौत।

  • 2022-23: छपरवा-लमनी क्षेत्र में भालू और तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आईं।

  • 2018-19: छिताधर-सुरही क्षेत्र में बाघ के हमले और हाथियों से फसल व जान-माल को नुकसान की घटनाएं हुईं।

  • 2011-12: लमनी, नवागांव और छपरवा के अंदरूनी क्षेत्रों में मानव-बाघ संघर्ष की घटनाएं ज्यादा थीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन